फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2021: जन्माष्टमी पर ये उपाय करने से मुरली वाले की होगी कृपा

Mon, 23 Aug 2021 06:41 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जन्माष्टमी 2021 - फोटो : अमर उजाला
Janmashtami 2021 ke Upay: कृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव है जिसे हर साल भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 30 अगस्त को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म इसी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। यह पर्व देशभर में मनाया जाता है। वहीं मथुरा-वृंदावन में इस त्योहार की अलग ही धूम होती है। खासकर मंदिरों और घरों में लोग बाल गोपाल के जन्मोत्सव का आयोजन करते हैं। बाल गोपाल के लिए पालकी सजाई जाती है। वहीं इस दिन नि:संतान दंपत्ति विशेष तौर पर जन्माष्टी का व्रत रखते हैं। वे बाल गोपाल कृष्ण जैसी संतान की कामना से यह व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जन्माष्टमी के उपाय इस प्रकार हैं - 
विज्ञापन

2 of 7
जन्माष्टमी 2021 - फोटो : अमर उजाला
  • जन्माष्टमी के दिन घर में गाय तथा बछड़े की छोटी सी प्रतिमा लेकर आएं। इससे आपकी पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और संतान से जुड़ी परेशानियां भी दूर होगी।
विज्ञापन

3 of 7
जन्माष्टमी 2021 - फोटो : social media
  • जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी को चांदी का बांसुरी अर्पित करनी चाहिए। और पूजा के बाद इस बांसुरी को अपने पर्स या पैसे रखने के स्थान पर रख दें।

4 of 7
कृष्ण जन्माष्टमी 2021 - फोटो : अमर उजाला
  • जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण को 56 भोग पकवान चढ़ाना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, 56 भोग से भगवान प्रसन्न हो जाते हैं व भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
कृष्ण जन्माष्टमी 2021 - फोटो : अमर उजाला
  • भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी को परिजात के पुष्प बेहद प्रिय हैं और कृष्ण जी विष्णु जी का अवतार हैं, इसलिए जन्माष्टमी के दिन पूजा में परिजात के फूल अवश्य शामिल करें।
विज्ञापन

6 of 7
जन्माष्टमी 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
  • जन्माष्टमी पर कृष्ण जी के बाल रूप का पूजन किया जाता है। जन्माष्टमी के दिन शंख में दूध लेकर भगवान श्रीकृष्ण के बालस्वरूप का अभिषेक करें। विष्णु जी को भी शंख प्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जन्माष्टमी 2021 - फोटो : social media
  • भगवान कृष्ण को मोरपंख बेहद प्रिय हैं जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी को मोरपंख अवश्य अर्पित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें