फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन पर राखी बांधते समय इन चीजों का जरूर रखें ध्यान

Sat, 21 Aug 2021 08:04 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रक्षाबंधन 2021 - फोटो : istock
Raksha Bandhan 2021: रक्षाबंधन का पावन त्योहार सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम को समर्पित है। पूरे भारत में इसे बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 22 अगस्त, रविवार को मनाया जाएगा। इस बार राखी के दिन भद्रा नहीं है। इस दिन बहन अपने भाई की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना के लिए उन्हें रक्षा सूत्र बांधती हैं जिसे राखी कहा जाता है। साथ ही बहन अपने भाई की आरती उतारती है, माथे पर तिलक लगाती है और मिठाई खिलाकर उसका मुंह मीठा करती है। बदले में भाई अपनी बहन को तोहफा देते हैं। शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन पर कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। कई बार हम इन बातों को नजरअंदाज कर देते हैं जो कि यह उचित नहीं होता है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन के त्योहार पर किन बातों का ध्यान रखना है आवश्यक-
विज्ञापन

2 of 6
रक्षाबंधन 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
भद्रा और राहु काल का रखें ध्यान
भाई की कलाई में राखी के समय मुहूर्त का ध्यान रखना चाहिए। इस दिन भद्रा और राहुकाल में भूलकर भी भाई की कलाई में राखी नहीं बांधनी चाहिए। ये दोनों ही समय अशुभ माने जाते हैं। भद्रा और राहुकाल में किए गए कार्य में सफलता प्राप्त नहीं होती है। 
विज्ञापन

3 of 6
रक्षाबंधन 2021 इतिहास - फोटो : istock
टूट अक्षत का प्रयोग न करें
शास्त्रों के अनुसार, भाई के माथे पर अक्षत और रोली का तिलक लगाया जाता है। लेकिन भाई को तिलक के समय अक्षत् लगाने के लिए खड़े चावल का प्रयोग करें, टूटे चावल का नहीं। अक्षत् का अर्थ ही होता है जिसकी कोई क्षति न हो।

4 of 6
रक्षाबंधन 2021 - फोटो : iStock
दिशा का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, राखी बांधते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। राखी बांधते समय बहनें इस बात का ध्यान रखें कि भाई का मुख दक्षिण दिशा में न हो। बल्कि उनका मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
रक्षाबंधन। - फोटो : amar ujala
बहन को उपहार में न दें ये चीजें
राखी में भाई अपनी बहन को उपहार देते हैं। लेकिन इस पावन अवसर पर बहन को रूमाल और तौलिया उपहार में नहीं देना चाहिए। इसके साथ ही बहनों को धारदार या नुकीली चीजें भी नहीं देनी चाहिए। इसके अलावा दर्पण और फोटो फ्रेम जैसे गिफ्ट भी देने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रक्षाबंधन 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
इस रंग से बचें
रक्षाबंधन के अवसर पर आपको काले रंग के प्रयोग से बचना चाहिए। यह रंग नकारात्मकता को दर्शाता है। संभव हो तो अपने भाई की राशि के अनुसार राखी के रंग का चयन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें