फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ के खुले कपाट, जानिए इस धाम की धार्मिक मान्यताएं और रहस्य

Thu, 09 May 2019 04:05 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
केदारनाथ मंदिर
9 मई 2019 से बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट खुल गए। करीब 6 महीने के लंबे इंतजार के बाद कपाट के खुलते ही देश -विदेश से आए सैकड़ों की संख्या में मौजूद भक्तों ने बाबा केदान नाथ के दर्शन किए। जब सर्दी पड़ने लगती है तो केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इस दौरान ऐसी मान्यता है कि इस दौरान मंदिर में पूजा की जिम्मेदारी सभी देवताओं के कंधो पर आ जाती है। जब केदार नाथ मंदिर के कपाट बंद होते हैं तब उस समय एक अखंड ज्योति जलाकर रख दिया जाता है। ऐसी मान्यता है कि 6 महीने के बाद दोबारा मंदिर के दरवाजे खुलने पर अखंड ज्योति जलती रहती है। ऐसा कहा जाता है इस मंदिर की निर्माण आदि शंकराचार्य ने किया था। इसके अलावा केदारनाथ धाम के पीछ पांडवों की भी जिक्र आता है। आइए जानते हैं केदारनाथ के कुछ रहस्य 
विज्ञापन

2 of 7
kedarnath
केदारनाथ द्वादश ज्योतिर्लिगों में से एक माना जाता है। यह ज्योतिर्लिंग त्रिकोण आकार का है और इसकी स्थापना के बारे में कहा जाता है कि हिमालय के केदार श्रृंग पर भगवान विष्णु के अवतार महातपस्वी नर और नारायण ऋषि तपस्या करते थे। उनकी आराधना से प्रसन्न होकर भगवान शंकर प्रकट हुए और उनके प्रार्थनानुसार ज्योतिर्लिंग के रूप में सदा वास करने का वर प्रदान किया।
विज्ञापन

3 of 7
kedarnath
केदारनाथ मंदिर के बारे में मान्यता है कि महाभारत के युद्ध में विजयी होने पर पांडव अपने भाईयों की हत्या के पाप से मुक्ति पाना चाहते थे। इसके लिए वे भगवान शंकर का आशीर्वाद पाना चाहते थे, लेकिन भगवान शिव पांडवों से नाराज थे। जिसकी वजह से वह उनको दर्शन नहीं देना चाहते थे।

4 of 7
kedarnath
बाबा के दर्शन के लिए पांडव काशी पहुंच गए लेकिन वह उन्हें वहां भी नहीं मिले। वे लोग उन्हें खोजते हुए हिमालय तक आ पहुंचे आए। भगवान शंकर अंर्तध्यान होकर केदार में जा बसे। दूसरी ओर, पांडव भी लगन के पक्के थे, वे उनका पीछा करते-करते केदार पहुंच ही गए।
विज्ञापन

5 of 7
kedarnath temple
भगवान शंकर ने तब बैल का रूप धारण कर लिया और वे अन्य पशुओं में जा मिले। पांडवों को संदेह हो गया था। तब भीम ने अपना विशाल रूप धारण कर दो पहाडों पर पैर अपने फैल दिए। अन्य सब गाय-बैल तो निकल गए, पर शंकर जी रूपी बैल पैर के नीचे से जाने को तैयार नहीं हुए। भीम बलपूर्वक इस बैल पर झपटे, लेकिन बैल भूमि में अंर्तध्यान होने लगा। तब भीम ने बैल का पीठ का भाग पकड़ लिया।
विज्ञापन

6 of 7
kedarnath
भगवान शंकर पांडवों की भक्ति, दृढ संकल्प देख कर प्रसन्न हो गए। उन्होंने तत्काल दर्शन देकर पांडवों को पाप मुक्त कर दिया। उसी समय से भगवान शंकर बैल की पीठ की आकृति-पिंड के रूप में श्री केदारनाथ में पूजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऐसा माना जाता है कि जब भगवान शंकर बैल के रूप में अंर्तध्यान हुए, तो उनके धड़ से ऊपर का भाग काठमाण्डू में प्रकट हुआ। अब वहां पशुपतिनाथ का प्रसिद्ध मंदिर है। शिव की भुजाएं तुंगनाथ में, मुख रुद्रनाथ में, नाभि मदमदेश्वर में और जटा कल्पेश्वर में प्रकट हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें