फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया 2019: इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, देते हैं अशुभ फल

Mon, 06 May 2019 04:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
सात मई को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस दिन खरीदारी और मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में धन की कभी कमी नहीं होती है। लेकिन इस दिन कुछ काम वर्जित बताए गए हैं जिनका करना अशुभ फल देता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ज्योतिषाचार्य ब्रजभूषण शास्त्री के अनुसार इस दिन तुलसी की पत्तियां नहीं तोड़नी चाहिए। यह दिन भगवान विष्णु का भी होता है। तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय होती है। इसलिए इस दिन तुलसी तोड़ना अशुभ माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
शास्त्रों के अनुसार इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व माना गया है। इसलिए ध्यान रहे कि इस दिन अपनी सामर्थय के अनुसार सोना-चांदी, कपड़े, बर्तन या कोई भी वस्तु जरूर घर लाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। बिना नई वस्तु के पूजन अशुभ फल दे सकता है। 

4 of 6
कहते हैं इस दिन घर में लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए इस दिन साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर के हर कोने को साफ करना चाहिए। गंदे स्थान पर पूजा नही करनी चाहिए। माता के लिए नया स्थान भी लगा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
इस दिन अपने बड़ों का निरादर करना, घर के बार आए व्यक्ति को खाली हाथ वापस लौटाना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन जरूरी है कि आप अपनी सामर्थय के अनुसार कुछ भी वस्तु दान करें और बुजुर्गों का का सम्मान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इसलिए इस दिन मन में द्वेष की भावना नहीं रखनी चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन व्रत और पूजन कर अगर कोई किसी व्यक्ति का बुरा सोचता या करता है तो यह अशुभ होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें