फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर नकारात्मक शक्तियां मौजूद हैं या नहीं, इन 10 संकेतों से जानिए

Wed, 26 Feb 2020 09:48 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
नकारात्मक और सकारात्मक दो तरह की ऊर्जांए होती हैं। अगर आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तो आपके घर में सुख-समृद्धि आती है। वहीं दूसरी तरफ घर पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होने पर घर में दरिद्रता, बीमारी, लड़ाई-झगड़ा आदि का कारण बनती है। अक्सर घर पर ये दोनों तरह की ऊर्जाएं समय पर आती और जाती रहती हैं। घर पर मौजूद नकारात्मक शक्तियों को कैसे पहचाने इसके लिए कुछ विशेष चीजों पर गौर करना चाहिए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
negative energy
अगर आपको अक्सर अपने घर में किसी की मौजूदगी का एहसास होने लगे जबकि वहां कोई नहीं हो। इस हालत में आपको अपने घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के उपाय करने चाहिए।
विज्ञापन

3 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आपके घर में कोई पालतू कुत्ता या बिल्ली है और उनका व्यवहार अचानक से बदल जाए तो इसे हल्के में न लें। यह नकारात्मक ऊर्जा की मौजूदगी का संकेत हो सकता है।

4 of 11
negative energy
घर का तापमान अगर अचानक से बदल जाए यानी सब कुछ सामान्य होने पर अगर आप अपने आस-पास का तापमान कम महसूस होने लगे तो यह भी अच्छा संकेत नहीं है।
विज्ञापन

5 of 11
Negative energy
अगर आपके घर में अक्सर सब कुछ सामान्य हो और आप तेज सुगंध को अनुभव करते हैं तो इसका कारण नकारात्मक ऊर्जा की मौजूदगी हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 11
पॉजिटिव लाइफ
याद से कोई चीज घर में संभालकर रख गयी हो और वह अपने स्थान पर नहीं मिले। यह घटना अगर बार-बार होने लगे तो यह संकेत है कि घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने की जरुरत है।
विज्ञापन

7 of 11
Vastu tips for basement
देर रात कमरे में अगर किसी के रोने की आवाजें सुनाई दे और वहां कोई मौजूद नहीं हो तो यह संकेत है घर में नकारात्मक ऊर्जा की मौजूदगी का।
 

8 of 11
negative - फोटो : social media
अगर आपको यह लगने लगा है कोई आपको छू रहा है और आप पलटकर देखते हैं तो कोई मौजूद नहीं है। ऐसी घटना अगर बार-बार होने लगे तो संभव है कि आपके आस-पास नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय है।

9 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आपके घर में बार-बार काली बिल्लियां आने लगे तो यह अच्छा संकेत नहीं है यह नकारात्मक शक्ति की मौजूदी को दर्शाता है। ऐसा भी माना जाता है कि यह घर में कुछ बुरा होने का संकेत है।

10 of 11
door - फोटो : file photo
दोपहर में या देर रात अगर घर अजब-अजब सी आवाजें जैसे दरवाजा खटखटाने, किसी चीज के अचानक गिरने या चलने की आवाजें आएं तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर यह घटना कई दिनों तक लगातार होने लगे तो यह आपको सजग रहने का संकेत है।
विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
घर में लोग बार-बार बीमार होने लगे और लोगों का व्यवहार भी बदल जाए यानी आपस में प्यार से रहने वाले लोग एक दूसरे से लड़ने लगे तो यह भी नकारात्मक उर्जा का संकेत माना जाता है।

नोट: यह बातें सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है जिन पर लोग परंपरागत तौर पर यकीन करते आए हैं। इनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें