फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार को भूलकर भी न करें ये गलतियां, जान लें क्या हैं नियम

Thu, 10 Sep 2020 05:43 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बृहस्पति देव - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार का दिन ज्ञान और संतान का कारक ग्रह बृहस्पति का होता है। मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि बृहस्पतिवार के दिन कुछ विशेष कार्यों को नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे कुंडली में स्थित बृहस्पति ग्रह की स्थिति कमजोर होती है। कुंडली में कमजोर गुरु के कारण जातकों को संतान, ज्ञान, धन आदि से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके विपरीत गुरुवार के दिन कुए ऐसे कार्य हैं जिन्हें करने से गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में धन-संतान, ज्ञान एवं सेहत से जुड़े लाभ मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं गुरुवार के दिन किन चीजों को नहीं करना चाहिए और किन चीजों को करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
गुरुवार के दिन न धोएं बाल - फोटो : insatgram
गुरुवार के दिन महिलाएं न करें ये गलतियां
माना जाता है कि गुरुवार को महिलाओं को अपना सिर नहीं धोना चाहिए। इसके साथ ही न तो उनको इस दिन अपने बाल कटवाने चाहिए। अगर वे ऐसा करती हैं तो इससे उनकी जन्मकुंडली में बृहस्पति कमजोर होता है जिससे उनके दांपत्य जीवन में परेशानी आती है। पति व संतान की उन्नति भी रुक जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
गुरुवार को दाड़ी न काटें - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार को दाड़ी एवं न नाखून न काटें
गुरुवार के दिन नाखून नहीं काटने चाहिए और न ही दाड़ी बनानी या बनवानी चाहिए। क्योंकि शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि जो व्यक्ति ऐसा करता है तो वह देवगुरू बृहस्पति अशुभ फल प्राप्त होते हैं। व्यक्ति की आयु पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है।

4 of 6
गुरुवार के दिन न करें केले का सेवन - फोटो : सोशल मीडिया
बृहस्पतिवार के दिन केला के फल से करें परहेज
गुरुवार के दिन केले के फल का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन केले के वृक्ष की पूजा होती है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार के दिन घर में अधिक वजन वाले कपड़ों को धोने, कबाड़ घर से बाहर निकालने, घर को धोने या पोछा लगाने से बच्चों, पुत्रों, घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि पर शुभ प्रभाव में कमी आती है।
विज्ञापन

5 of 6
दांपत्य जीवन - फोटो : सोशल मीडिया
दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए करें ये उपाय
गुरुवार को केले के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करना चाहिए और शुद्ध घी का दीपक जलाकर गुरु के 108 नामों का उच्चारण करना चाहिए ऐसा करने से जल्दी ही जीवनसाथी की तलाश जल्द पूर्ण होती है। विवाह में आ रही अड़चने दूर होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हल्दी का करें दान - फोटो : getty images
गुरुवार के दिन इन चीजों का जरूर करें दान
बृहस्पति देव को पीला रंग अतिप्रिय है। वे पीले रंग का पीतांबर धारण करते हैं। इसलिए इनकी पूजा में हल्दी का उपयोग किया जाता है। गुरुवार के दिन केसर पीला चंदन या फिर हल्दी का दान करना बहुत शुभ होता है। इससे घर में सुख-शांति आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें