फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyeshtha Purnima 2021: मनोकामना पूर्ति एवं धन प्राप्ति के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा पर करें ये कारगर उपाय

Tue, 22 Jun 2021 06:30 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

  • इस बार ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि 24 जून 2021 दिन गुरुवार को पड़ रही है। 
  • गुरुवार को पड़ने के कारण भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए यह पूर्णिमा तिथि बहुत खास होगी।
  • ज्येष्ठ पूर्णिमा पर कुछ उपायों को करके आप धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2021(प्रतीकत्मक तस्वीर) - फोटो : @pixabay
हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा आती है। इस तरह के पूरे वर्ष में 12 पूर्णिमा तिथि आती हैं। इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ उदय होता है, इसलिए सनातन धर्म में यह तिथि अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस बार ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि 24 जून 2021 दिन गुरुवार को पड़ रही है। आम बोलचाल की भाषा में इसे जेठ पूर्णिमा या जेठ पूर्णमासी भी कहा जाता है। वर्ष भर में पड़ने वाली 12 पूर्णिमा तिथि में से ज्येष्ठ पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। पूर्णिमा तिथि को चंद्र पूजन के साथ भगवान विष्णु की पूजा के लिए भी बहुत खास माना जाता है इसी के साथ गुरुवार का दिन भी भगवान विष्णु के समर्पित किया जाता है, इसलिए गुरुवार के दिन ज्येष्ठ पूर्णिमा पड़ने के कारण यह तिथि और भी ज्यादा खास मानी जा रही है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करना विशेष फलदायी रहेगा। अन्य पूर्णिमा तिथियों के समान ही ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भी पवित्र नदी या कुंड में स्नान करने और दान करने का बहुत महत्व माना गया है।  पूर्णिमा तिथि चंद्रमा, भगवान के साथ ही मां लक्ष्मी की भी प्रिय मानी जाती है। इस दिन यदि आप कुछ उपाय करते हैं तो आपको धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती है और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। तो आइए जानते हैं ज्येष्ठ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त और उपाय। 
विज्ञापन

2 of 7
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2021 का मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि का दान-स्नान 24 जून को किया जाएगा और इसके बाद से आषाढ़ माह आरंभ हो जाएगा।
ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि आरंभ- 24 जून 2021 दिन गुरुवार सुबह तड़के 03 बजकर 32 मिनट से
ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि समाप्त -  25 जून 2021 दिन शुक्रवार अर्ध्य रात्रि में 12 बजकर 09 मिनट पर
विज्ञापन

3 of 7
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ज्येष्ठ पूर्णिमा के उपाय 
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय होने के बाद एक पात्र में दूध लेकर उसमें थोड़ी सी चीनी और अक्षत यानी चावल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए और इस दौरान चंद्रमा के मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। मान्यता है कि इससे आपकी धन संबंधित समस्याएं दूर होने लगती हैं और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलती है। 

4 of 7
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए
पूर्णिमा तिथि पर 11 कौड़ियां लेकर एक लाल कपड़े में रखकर मंदिर में मां लक्ष्मी के चरणों में रख दें। इसके बाद मां लक्ष्मी का पूजन करें और कौड़ियों पर हल्दी या केसर से तिलक करें। अब कुछ समय बाद वे कौड़ियां उठाकर कपड़े समेत अपनी तिजोरी में रख दें। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आपके घर में किसी प्रकार से धन की कमी नहीं होती है। इस उपाय को प्रत्येक माह दोहराते रहना चाहिए। उन्हीं  कौड़ियों को पुनः निकालकर पूजन करें और वापस तिजोरी में रख दें।
विज्ञापन

5 of 7
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इच्छा पूर्ति के लिए
यदि आपके मन में किसी प्रकार की कोई इच्छा है तो ज्येष्ठ पूर्णिमा  पर चंद्रदेव का पूजन करने के साथ ही दूध में शहद और चंदन मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। माना जाता है कि इससे आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इस दिन करें त्राटक
त्राटक आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए किया जाता है। पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ होता है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय होने पर चंद्रमा के साथ त्राटक करें। माना जाता है कि इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पीपल वृक्ष में जल अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन प्रातः उठकर पीपल के वृक्ष पर कुछ मीठा अर्पित करने चाहिए और जल अर्पित करना चाहिए। इससे आपके जीवन की समस्याएं दूर होती हैं साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें