फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyeshtha Month 2025: जेष्ठ माह में करें तुलसी के ये खास उपाय, धन-धान्य में होगी वृद्धि

Fri, 16 May 2025 01:18 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तुलसी का पौधा ज्येष्ठ मास में विशेष रूप से पूजनीय होता है, क्योंकि तुलसी को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। यदि तुलसी की श्रद्धापूर्वक पूजा की जाए, तो घर में धन, सुख और शांति बनी रहती है।
विज्ञापन
1 of 5
ज्येष्ठ माह में करें तुलसी के ये सरल उपाय - फोटो : adobe stock
Jyeshtha Month 2025: ज्येष्ठ मास का शुभारंभ 13 मई 2025 से हो चुका है और यह 11 जून 2025 तक रहेगा। हिंदू धर्म में इस महीने को विशेष पुण्यदायी माना जाता है। यह समय व्रत-उपवास, पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस पवित्र मास में भगवान विष्णु, सूर्य देव और हनुमान जी की आराधना का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि इस महीने की गई साधना और भक्ति स्थायी फल देती है। साथ ही तुलसी का पौधा भी इस माह में विशेष रूप से पूजनीय होता है, क्योंकि तुलसी को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। यदि तुलसी की श्रद्धापूर्वक पूजा की जाए, तो घर में धन, सुख और शांति बनी रहती है।
 

Vat Savitri Vrat 2025: 27 या 28 मई कब रखा जाएगा वट सावित्री व्रत? यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Masik Shivratri 2025: मई में कब मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि? जानें तिथि और शिव-पार्वती की पूजा विधि

Astro Tips: शनि या राहु-केतु के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए घर के बाहर लगाएं ये पौधा, जीवन में आएगी शांति

विज्ञापन

2 of 5
ज्येष्ठ माह में करें तुलसी के ये सरल उपाय - फोटो : Adobe stock
ज्येष्ठ माह में करें तुलसी के ये सरल उपाय
अर्पित करें जल

प्रातः स्नान के बाद तुलसी के पौधे में शुद्ध जल अर्पित करें। यदि संभव हो तो उसमें गंगाजल की कुछ बूंदें भी मिला लें। यह साधारण-सा उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मक वातावरण बनाता है। साथ ही यह आर्थिक समृद्धि के द्वार भी खोलता है।
विज्ञापन

3 of 5
गोमती चक्र का उपाय - फोटो : Adobe stock
गोमती चक्र का उपाय
शुक्रवार को 11 गोमती चक्र लेकर लाल कपड़े में बांधें और तुलसी के पास रख दें। सात दिन बाद इन चक्रों को बहते जल में प्रवाहित कर दें। यह प्रक्रिया सौभाग्य और सुख-समृद्धि को आकर्षित करती है।

4 of 5
तुलसी मंजरी भगवान विष्णु को अर्पित करें - फोटो : Adobe stock
तुलसी मंजरी भगवान विष्णु को अर्पित करें
तुलसी की मंजरी (फूल) को भगवान विष्णु को चढ़ाने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। इससे माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुलसी पत्र से करें पूजन - फोटो : freepik
तुलसी पत्र से करें पूजन
घर के मंदिर में तुलसी के कुछ पत्ते रखें और पूजन के दौरान भगवान विष्णु को अवश्य अर्पित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का वास घर में बना रहता है और आर्थिक तंगी दूर होती है।

Bada Mangal 2025: क्या होता है बड़ा मंगल? जानें इसका ऐतिहासिक महत्व और तिथि
Apara Ekadashi 2025: कब है अपरा एकादशी? जानें क्या है इसका महत्व और पूजा विधि


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें