June Panchak 2025: जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद तथा रेवती नक्षत्र में भ्रमण करता है, तो पंचक लगता है। ज्योतिष शास्त्र में इस अवधि को अशुभ माना जाता है। इसलिए पंचक लगने पर यात्रा, खरीदारी, मुंडन व अन्य शुभ कार्यों को करने की मनाही होती हैं। पंचांग की मानें तो पंचक हर माह में पांच दिन के लिए पड़ता है। जून में इसकी शुरुआत 16 जून 2025 से हो चुकी है, जिसका समापन 20 जून 2025 को रात 9.45 मिनट पर होगा। चूंकि पंचक का प्रारंभ सोमवार से हो रहा है, इसलिए इसे राज पंचक कहा जाएगा। इस पंचक को ज्योतिष में शुभ माना गया। मान्यता है कि अगर राज पंचक में सरकारी व संपत्ति से जुड़े काम किए जाए, तो वह सफल होते हैं। लेकिन फिर भी कुछ कामों को करने से बचना चाहिए अन्यथा जीवन में दुख, संकट और तकलीफें आ सकती हैं...