सावन का महीना शुरु हो चुका है और यह 18 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगा। शास्त्रों में बताया गया है कि सावन का महीना भगवान शिव का महीना होता है क्योंकि इस महीने में भगवान विष्णु पाताल लोक में रहते हैं इसलिए भगवान शिव ही पालनकर्ता भगवान शिव के कामों को भी देखते हैं। यानी सावन के महीने में त्रिदेवों की सारी शक्ति भगवान शिव के पास रहती है। इसलिए इस महीने में भगवान शिव की पूजा अन्य दिनों की अपेक्षा जल्दी फलदायी होती है। लेकिन इस महीने में कई सावधानी बरतने की भी जरुरत होती है क्योंकि कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें सावन में करने से शिव अप्रसन्न हो जाते हैं।
विज्ञापन
सावन के महीने में यह 10 काम नहीं करने चाहिए, भगवान शिव हो जाते हैं नाराज
2 of 11
शिव पार्वती
- फोटो : shiv parvati
यूं तो परिवार में कलह को कभी भी अच्छा नहीं माना जाता है लेकिन सावन के महीने में जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद और अपश्ब्दों का प्रयोग हानिकारक होता है। इन दिनों शिव पार्वती की पूजा से दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बढ़ता है इसलिए किसी बात से मन मुटाव की आशंका होने पर शिव पार्वती की पूजा करनी चाहिए और प्रेम एवं सामंजस्य के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।
विज्ञापन
सावन के महीने में यह 10 काम नहीं करने चाहिए, भगवान शिव हो जाते हैं नाराज
3 of 11
officer meeting for kanwar yatra
सावन का दूसरा मतलब सात्विकता का पालन है क्योंकि शिव इन दिनों विष्णु के कार्य का भी संचलन करते हैं इसलिए सावन में मांस, मंदिरा के सेवन से परहेज करना चाहिए। इससे मन शांत रहेगा और काम क्रोध की भावना पर नियंत्रण रखने में आसानी होगी।
सावन के महीने में यह 10 काम नहीं करने चाहिए, भगवान शिव हो जाते हैं नाराज
4 of 11
शिव दूध स्नान
शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में दूध का सेवन अच्छा नही होता है। यही कारण है कि सावन में भगवान शिव का दूध से अभिषेक करने की बात कही गई है। इससे वात संबंधी दोष से बचाव होता है।
विज्ञापन
सावन के महीने में यह 10 काम नहीं करने चाहिए, भगवान शिव हो जाते हैं नाराज
5 of 11
सोना
- फोटो : getty images
सावन के महीने में दिन के समय नहीं सोना चाहिए।
विज्ञापन
सावन के महीने में यह 10 काम नहीं करने चाहिए, भगवान शिव हो जाते हैं नाराज
6 of 11
बैंगन
सावन के महीने में बैंगन नहीं खाना चाहिए। बैंगन को अशुद्ध माना गया है इसलिए द्वादशी, चतुर्दशी के दिन और कार्तिक मास में भी इसे खाने की मनाही है।
विज्ञापन
सावन के महीने में यह 10 काम नहीं करने चाहिए, भगवान शिव हो जाते हैं नाराज
7 of 11
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ता दूध
- फोटो : amar ujala
सावन के महीने में प्रति दिन भगवान शिव का जलाभिषेक कई जन्मों के पाप के प्रभाव को कम कर देता है। इसलिए शास्त्रों में बताया गया है सावन में सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान ध्यान करके भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। देर तक सोने से यह अवसर हाथ से चला जाता है और शिव की कृपा से वंचित रह जाते हैं।
सावन के महीने में यह 10 काम नहीं करने चाहिए, भगवान शिव हो जाते हैं नाराज
8 of 11
कांवड़ यात्रा
सावन का महीना शिव का महीना है इसलिए इस महीने में शिव भक्तों का अपमान न करें। भगवान शिव के भक्तों का सम्मान शिव की सेवा के समान फलदायी होता है। यही कारण है कि कई लोग कांवड़ियों की सहायता करते हैं।
सावन के महीने में यह 10 काम नहीं करने चाहिए, भगवान शिव हो जाते हैं नाराज
9 of 11
साग
सावन के महीने में साग का सेवन भी शास्त्रों के अनुसार उचित नहीं है। माना जाता है कि इससे सेहत पर बुरा प्रभ्ााव पड़ता है।
सावन के महीने में यह 10 काम नहीं करने चाहिए, भगवान शिव हो जाते हैं नाराज
10 of 11
सांढ
इस महीने में सांढ़ अगर घर के दरवाजे पर आए तो उसे मार कर भगाने की बजाय कुछ खाने को दें। सांढ को मारना शिव की सावारी नंदी का अपमान माना जाता है।