धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार का दिन माता रानी का होता है। इस दिन भक्त संतोषी माता का व्रत भी रखते हैं। विशेषकर शुक्रवार के दिन महिलाएं या लड़कियां व्रत रखती हैं। इस दिन व्रत रखने से माता रानी आशीर्वाद देती हैं और मां की कृपा से जीवन की समस्त परेशानियां दूर हो जाती हैं। आज हम आपको शुक्रवार के कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जिनको अगर आप अपने आर्थिक तंगी के दिनों में करेंगे तो आपकी अर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी और जीवन में सबकुछ सामान्य होने लगेगा। अगली स्लाइड्स में जानते हैं क्या है वे उपाय।