Hartalika Teej 2023 Vrat Parana Vidhi: आज यानी 18 सितंबर को महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रख रही हैं। महिलाएं यह व्रत अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखती हैं। वहीं कुछ जगहों पर कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की प्राप्ति के इस व्रत को रखती हैं। हरतालिका तीज व्रत के दिन मां पार्वती और शिव जी की पूजा जाती है। हरतालिका तीज व्रत बेहद कठिन होता है, क्योंकि यह व्रत पूरे 24 घंटे का निर्जला व्रत होता है। पूरे दिन व्रत रखने के बाद अगले दिन चतुर्थी तिथि पर इसका पारण किया जाता है। जिस तरह हरतालिका तीज का व्रत विधि-विधान से रखा जाता है उसी प्रकार इसका पारण भी नियमों के अनुसार ही करना चाहिए। ऐसे में चलिए जानते हैं हरितालिका तीज व्रत का पारण कब और कैसे करना चाहिए...
Hartalika Teej 2023: सबसे कठिन माना जाता है हरतालिका तीज का व्रत, जानें इससे जुड़े सभी जरूरी नियम