फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2022: हरियाली तीज व्रत में करें इन नियमों का पालन, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल

Thu, 28 Jul 2022 11:29 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हरियाली तीज व्रत में करें इन नियमों का पालन - फोटो : iStock
Hariyali Teej 2022 Vrat Niyam: हरियाली तीज का व्रत इस साल 31 जुलाई 2022 दिन रविवार को रखा जाएगा। सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और पति की लंबी आयु की कामना के लिए ये व्रत रखती हैं। इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव शंकर की पूजा की जाती है। सुहागिन महिलाओं के अलावा कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए इस व्रत को विधि पूर्वक करती हैं। साथ ही निर्जला व्रत रखकर माता पार्वती की पूजा करती हैं। करवा चौथ व्रत की ही तरह ये व्रत भी निर्जला होता है। साथ ही इस व्रत को करने के लिए कुछ नियम हैं, जिनका पालन करना जरूरी है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, यदि आप व्रत के समय इन नियमों का पालन नहीं करती हैं, तो व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होगा। चलिए जानते हैं हरियाली तीज व्रत के नियम क्या हैं...  
विज्ञापन

2 of 6
हरियाली तीज व्रत में करें इन नियमों का पालन - फोटो : iStock
हरियाली तीज व्रत के नियम
हरियाली तीज व्रत निर्जला होता है, इसलिए यदि आप हरियाली तीज व्रत रख रही हैं तो ध्यान रहे कि व्रत की शुरुआत से लेकर पारण तक जल भी ग्रहण नहीं करना चाहिए।  
विज्ञापन

3 of 6
हरियाली तीज व्रत में करें इन नियमों का पालन - फोटो : istock
हरियाली तीज के व्रत में हरे रंग का महत्व होता है। हरा रंग अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। साथ ही ये रंग शिव जी और माता पार्वती को भी बेहद प्रिय है। ऐसे में इस व्रत में महिलाएं हरे रंग की चूड़ी, बिंदी, हरी साड़ी और अन्य श्रृंगार सामग्री में हरे रंग का इस्तेमाल ज्यादा करें। 

4 of 6
हरियाली तीज व्रत में करें इन नियमों का पालन - फोटो : istock
इसके अलावा इस दिन देवी पार्वती की पूजा करते समय उनको 16 श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें, जिसमें मेहदी, महावर, कुमकुम, सिंदूर, चूड़ी, चुनरी, साड़ी, आभूष्ण, पुष्प माला आदि शामिल हों। 
विज्ञापन

5 of 6
हरियाली तीज व्रत में करें इन नियमों का पालन - फोटो : istock
हरियाली तीज का व्रत महिलाएं अपने पति के लिए रखती हैं। ऐसे में कोशिश करें कि व्रत के दिन पति-पत्नी दोनों ही  एक दूसरे से वाद-विवाद न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरियाली तीज व्रत में करें इन नियमों का पालन - फोटो : istock
ज्योतिष के अनुसार, जो व्रती महिलाएं किसी कारणवश हरियाली तीज पूजा में शामिल नहीं हो सकती हैं, वे हरियाली तीज व्रत कथा को जरूर पढ़ें या सुनें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें