Happy Vyasa Purnima Guru Purnima 2021 Wishes, Messages, Quotes, Images, Photos, Facebook and Watsapp Status in Hindi : हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का काफी खास महत्व है। हमारी संस्कृति में गुरु को गोविंद से भी बड़ा कहा गया है। हर वर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा को मनाया जाता है। हमारे पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। इस बार गुरु पूर्णिमा दो दिन यानी 23 और 24 जुलाई को पड़ रही है। इसकी पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 जुलाई को सुबह 10:43 से होगी और इसका समापन 24 जुलाई सुबह 08:06 बजे होगा। हालांकि इसकी उदय तिथि के कारण गुरु पूर्णिमा 24 जुलाई को मनाई जाएगी।
गुरुओं का हमारे जीवन में काफी महत्वपूर्ण योगदान होता है। गुरु ही हमें सन्मार्ग की ओर लेकर जाते हैं। गुरुओं के बिना हमारा जीवन अर्थहीन हो जाता है। उनकी कृपा दृष्टि पाकर हमारे जीवन से अज्ञान का अंधकार खत्म हो जाता है। ऐसे में गुरु पूर्णिमा के इस विशेष मौके पर आप सभी लोग इन संदेशों से अपने गुरुओं और प्रियजनों को शुभकामनाएं जरूर दें।