फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Buddha Purnima 2022: आज है बुद्ध पूर्णिमा, इन खास संदेश के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं

Mon, 16 May 2022 10:21 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Buddha Purnima - फोटो : Amar Ujala
Happy Buddha Purnima 2022: बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध की जयंती वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल ये तिथि 16 मई 2022, दिन सोमवार को है। बौद्ध धर्म के साथ ही हिंदू धर्म में भी भगवान बुद्ध की पूजा की जाती है। भगवान गौतम बुद्ध का बचपन का नाम सिद्धार्थ था। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एक थे। भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया को करुणा और सहिष्णुता के मार्ग के लिए प्रेरित किया। बुद्ध पूर्णिमा के दिन बौद्ध धर्म के आस्था रखने वाले लोग अपने घरों पर दीपक जलाते हैं और ग्रंथों का पाठ कर गौतम बुद्ध के बताए हुए रास्ते पर चलने की कसम खाते हैं। भगवान बुद्ध ने चार आर्य सत्यों का उपदेश दिया था। गौतम बुद्ध के विचार को अनुसरण कर हम एक सुखद जीवन यापन कर सकते हैं। 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ शुभकामना सन्देश लेकर आए हैं। अपने प्रियजनों को शुभकामना देने के लिए यहां दिए मैसेज और तस्वीरों का इस्तेमाल कर सकते हैं.... 
विज्ञापन

2 of 8
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
सच का साथ देते रहो
अच्छा सोचो अच्छा कहो
प्रेम धारा बनकर बहो
आपके लिए बुद्ध पूर्णिमा शुभ हो
विज्ञापन

3 of 8
बुद्ध पूर्णिमा के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
बुद्धं शरणं गच्छामि। धम्मं शरणं गच्छामि।
संघं शरणं गच्छामि। बुद्धं शरणं गच्छामि।
बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 8
बुद्ध पूर्णिमा के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
हर कोई बुद्ध के ध्यान में मगन है
सबके दिल में शांति का वास है
तभी तो ये बुद्ध पूर्णिमा
सबके लिए इतनी खास है
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 8
बुद्ध पूर्णिमा के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
शांति और अहिंसा के दूत भगवान बुद्ध को नमन
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 8
बुद्ध पूर्णिमा के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
आप अनंत सुख और शांति की राह पर चलते रहें...
आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 
विज्ञापन

7 of 8
बुद्ध पूर्णिमा के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
ज्ञान में है असीम शांति
सदा रहे प्रभु का ध्यान
यही कहती है बुद्ध की पाती
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
विज्ञापन

8 of 8
बुद्ध पूर्णिमा के शुभकामना संदेश - फोटो : amar ujala
न ही सुख स्थायी और न ही दुख। 
बुरा समय आने पर उसका डटकर सामना करना चाहिए 
और हमेशा रोशनी की तलाश करनी चाहिए।
हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें