मेहंदीपुर बालाजी
- फोटो : Social Media
बालाजी मंदिर, मेहंदीपुर (राजस्थान)
बालाजी मंदिर राजस्थान के दौसा जिले के मेहंदीपुर में स्थित है। ये मंदिर हनुमान जी का सबसे जाग्रत मंदिर माना जाता है। यहां देश के कोने-कोने से श्रद्धालु हनुमान जी के दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर करीब 1 हजार साल पुराना माना जाता है। यहां पर हनुमान जी के साथ ही भैरव बाबा, प्रेतराज सरकार और कोतवाल कप्तान की पूजा होती है। यह भारत के एकमात्र मंदिर है, जो काले जादू, भूत-प्रेत से पीड़ित लोगों को ठीक करने के लिए समर्पित है।