फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित करें हनुमान चालीसा का पाठ, सभी विपदाएं रहेंगी कोसो दूर

Sat, 23 May 2020 01:19 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हनुमान जी इस कलयुग में जागृत देव हैं। हनुमान जी की कृपा से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। हनुमान जी की कृपा पाने के लिए बस आपको नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। नियमित हनुमान चालीसा के पाठ के अनेको लाभ होते हैं। आइए, आज जानते हैं नियमित हनुमान चालीसा पाठ के लाभ....


 
विज्ञापन

2 of 7
सभी मनोकामना पूरी हो जाती हैं
  • हनुमान चालीसा में कहा गया है कि हनुमान जी अष्ट सिद्धि और नव निधि के दाता कहा गया। जो व्यक्ति नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करता है। उसकी हर मनोकामना हनुमान जी पूरी करते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
नकारात्मकता दूर रहती है
  • हनुमान चालीसा का एक दोहा है 'भूत पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावे। इस दोहे से बताया गया है कि जो व्यक्ति नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करता है उसके आस-पास भूत-पिशाच और दूसरी नकारात्मक शक्तियां नहीं आती हैं।


 

4 of 7
सभी रोगों से मुक्ति मिलती है
  • हनुमान चालीसा में लिखा भी गया है" नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा।।'  हनुमान चालीसा के नियमित पाठ करने से रोगों से मुक्ति मिलती है। जो लोग अक्सर बीमार रहते हैं या काफी उपचार के बाद भी जिनका रोग दूर नहीं होता उन्हें नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।


 
विज्ञापन

5 of 7
हर काम में निपुण
  • हनुमान जी हर काम में निपुण हैं। इसका हनुमान चालीसा में वर्णन भी है।  'विद्यावान गुनी अति चातुर। राम काज करिबे को आतुर।।' जो इनकी भक्ति सहित हनुमान चालीसा का पाठ करता है उनमें भी हनुमान जी यह गुण भर देते हैं।


 
विज्ञापन

6 of 7
मोक्ष की प्राप्ति
  • नित्य नियम से हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और शरीर त्यागने के बाद परमधाम में स्थान मिलता है। इस बात का भी वर्णन हनुमान चालीसा में है। 'अंत काल रघुबर पुर जाई। जहां जन्म हरि–भक्त कहाई।। और देवता चित्त न धरई। हनुमत् सेई सर्व सुख करई।। यानी जो व्यक्ति हनुमान जी का ध्यान करता है उन की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ नियमित करता है उसके परम धाम जाने का मार्ग सरल हो जाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : hanuman
सभी तरह की परेशानियां हो जाती हैं दूर

आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी
  • आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है तो, मन में हनुमान जी का ध्यान करके हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दीजिए। कुछ ही हफ्तों में आपको समस्या का समाधान मिल जाएगा और आर्थिक चिंताएं दूर हो जाएगी। 

मानसिक शांति मिलेगी
  • हनुमान चालीसा के पाठ से मानसिक शांति मिलती है और मन में चल रही उधेड़ बुन से मुक्ति मिलती है जिससे जीवन में उन्नति का मौका मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें