फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए किस देवता को कौनसा फूल चढ़ाने से होती हैं मनोकामनाएं पूरीं

Sat, 23 May 2020 01:19 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 14
पूजा-पाठ में फूलों का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान की पूजा में फूलों का उपयोग करना चाहिए। भगवान को फूल अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, किस भगवान को कौनसा फूल प्रिय होता है। आइए आज जानते हैं, किस भगवान को कौनसा फूल चढ़ाना चाहिए....

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 14
भगवान गणेश 
  • गणेश भगवान प्रथम पूजनीय देव हैं। गणपति महाराज को दूर्वा सबसे अधिक प्रिय है। भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करना चाहिए। गणेश भगवान की पूजा में तुलसी निषेध होती है। तुलसी को छोड़कर आप कोई भी फूल भगवान गणेश को चढ़ा सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 14
भगवान शिव
  • भगवान शिव को धतूरे के फूल, हरसिंगार, व नागकेसर के सफेद पुष्प, सूखे कमल गट्टे, कनेर, कुसुम, आक, कुश के फूल प्रिय होते हैं। भगवान शिव की पूजा में तुलसी और केवड़े का पुष्प नहीं चढ़ाना चाहिए।


 

4 of 14
भगवान विष्णु
  • भगवान विष्णु को तुलसी सबसे अधिक प्रिय है। तुलसी के अलावा विष्णु भगवान को कमल, मौलसिरी, जूही, कदंब, केवड़ा, चमेली, अशोक, मालती, वासंती, चंपा, वैजयंती के पुष्प भी चढ़ाए जाते हैं।  विष्णु जी की पूजा में आक, धतूरा, शिरीष, सहजन, सेमल, कचनार और गूलर निषेध हैं।

 
विज्ञापन

5 of 14
भगवान श्री कृष्ण
  • भगवान श्री कृष्ण की पूजा में कुमुद, करवरी, चणक, मालती, पलाश व वनमाला के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। भगवान श्री कृष्ण को ये फूल अतिप्रिय होते हैं।

 
विज्ञापन

6 of 14
भगवती गौरी 
  • मां भगवती को बेला, सफेद कमल, पलाश, चंपा के फूल पसंद होते हैं। भगवान शंकर को चढ़ने वाले सभी फूल मां को अतिप्रिय होते हैं।
 
विज्ञापन

7 of 14
माता लक्ष्मी
  • कमल का फूल मां लक्ष्मी को अतिप्रिय होता है। मां को लाल गुलाब और पीले फूल भी पसंद होते हैं।

 

8 of 14
हनुमान जी
  • हनुमान जी की पूजा में आप अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाल फूल हनुमान जी को प्रिय होते है। गेंदा का फूल भी हनुमान जी को पसंद होता है। 

 

9 of 14
भगवान श्री राम और माता सीता
  • भगवान श्री राम और माता सीता को आपनी पसंद के अनुसार कोई भी फूल अर्पित कर सकते हैं।

 

10 of 14
मां काली
  • मां काली को गुड़हल का फूल बहुत प्रिय होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां काली को 108 लाल गुड़हल के फूल अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।


 

11 of 14
मां दुर्गा
  • मां दुर्गा को लाल पुष्प प्रिय होते हैं। मां दुर्गा की पूजा में लाल गुलाब का इस्तेमाल करना चाहिए।


 

12 of 14
मां सरस्वती
  • मां सरस्वती को सफेद और पीले रंग के फूल अतिप्रिय होते हैं। मां सरस्वती की पूजा में सफेद गुलाब का इस्तेमाल करना चाहिए।

 

13 of 14
भगवान सूर्य 
  • भगवान सूर्य की पूजा में कुटज के फूलों का इस्तेमाल करने का विधान है। कनेर, कमल, चंपा, पलाश, आक, अशोक आदि के पुष्प भी सूर्य देव को प्रिय होते हैं।



 
विज्ञापन

14 of 14
शनि देव 
  • शनि देव को नीले या गहरे रंग के फूल पसंद होते हैं। शनि देव को नीले लाजवंती के फूल चढ़ाने का विधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें