फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Purnima 2021: गुरु पूर्णिमा के दिन इन चीजों का दान करने से होती है मनोकामना पूरी

Wed, 14 Jul 2021 09:01 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
गुरु पूर्णिमा 2021 - फोटो : @pixabay
गुरु पूर्णिमा पर्व हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा पर्व 24 जुलाई को मनाया जाएगा। धार्मिक दृष्टि से इस दिन गुरु पूजन का विशेष महत्व होता है। भारत में इस दिन को बहुत श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। धार्मिक शास्त्रों में भी गुरु के महत्व को बताया गया है। गुरु को भगवान से भी श्रेष्ठ माना जाता है, क्योंकि गुरु ही भगवान तक पहुंचने का मार्ग बताते हैं। गुरु के बिना ज्ञान की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। गुरु की कृपा से सब संभव हो जाता है। गुरु व्यक्ति को किसी भी विपरित परिस्थितियों से बाहर निकाल सकते हैं। गुरु पूर्णिमा महाकाव्य महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास का जन्म दिवस मनाया जाता है। वेदव्यास संस्कृत के महान ज्ञाता थे। सभी 18 पुराणों का रचयिता भी महर्षि वेदव्यास को माना जाता है। वेदों को विभाजित करने का श्रेय भी महर्षि वेद व्यास को दिया जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन राशि के अनुसार, कुछ विशेष उपाय करके अपनी मनोकामना पूरी कर सकते हैं। राशि अनुसार ये उपाय इस प्रकार हैं- 
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि
मेष राशि को पूर्णिमा के दिन आप गुड़ का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपको आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

3 of 13
वृष राशि
इस राशि के लोगों के द्वारा पूर्णिमा के दिन मिश्री का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी।

4 of 13
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को पूर्णिमा के दिन इस राशि के लोग हरे रंग की मूंग की दाल अवश्य दान करें। ऐसा करने से इनके वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानी समाप्त होगी।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि
इस राशि के जातकों को पूर्णिमा के दिन चावलों का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से इन्हें मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि
इस राशि के लोगों को पूर्णिमा पर गेहूं का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि
इस राशि के लोगों को पूर्णिमा के दिन जानवरों को हरा चारा अवश्य खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

8 of 13
तुला राशि
इस राशि के जातकों को पूर्णिमा के दिन कन्याओं को खीर का दान अवश्य करना चाहिए। यह करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

9 of 13
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को पूर्णिमा के दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाने चाहिए। ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा।

10 of 13
धनु राशि
इस राशि के लोगों को पूर्णिमा के दिन किसी मंदिर में चने की दान अवश्य दान करें। ऐसा करने से आपको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी।

11 of 13
मकर राशि
इस राशि के लोगों को पूर्णिमा के दिन कंबल का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर होंगी।

12 of 13
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को पूर्णिमा के दिन काली उड़द की दाल अवश्य दान करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके बिजनेस में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को अधिक मास की पूर्णिमा के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कोई कमीं नहीं होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें