Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन कुछ सरल कार्यों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके प्रभाव से साधक को आर्थिक उन्नति, सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
Shukrawar Ke Upay: शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन, वैभव, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी माना जाता है। उनकी उपासना करने से व्यक्ति को जीवन में आर्थिक उन्नति, सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि भक्त देवी को प्रसन्न करने के लिए नियमित रूप से उनकी पूजा करते हैं और विभिन्न धार्मिक उपाय अपनाते हैं। वहीं, देवी की विशेष कृपा पाने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे खास माना गया है। कहते हैं कि, शुक्रवार को देवी की पूजा-अर्चना, दान-दक्षिणा और कुछ विशेष उपाय करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। माना जाता है कि श्रद्धा और सच्चे मन से किए गए इन कार्यों से घर में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन में सकारात्मकता आती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कौन-से काम करना शुभ माना जाता है। शुभ रंग: शारदीय नवरात्रि में किस दिन कौन सा रंग पहनना होगा शुभ? जानें नौ दिन नौ रंग
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Shukrawar Ke Upay
- फोटो : adobe stock
सुबह और शाम करें मां लक्ष्मी की पूजा
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें। शाम के समय भी देवी के सामने घी का दीपक जलाकर प्रार्थना करें। पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करना भी शुभ माना जाता है।
मां लक्ष्मी को अर्पित करें कमल और कौड़ी
मां लक्ष्मी की पूजा में कमल के फूल का विशेष महत्व माना जाता है। शुक्रवार के दिन देवी को कमल का फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना कर सकते हैं। इसके अलावा, पूजा के दौरान कौड़ी अर्पित करना या उसे पूजा स्थल पर रखना भी शुभ माना जाता है। कुतुप मुहूर्त में श्राद्ध क्यों माना जाता है शुभ? जानें पिंडदान और ब्राह्मण भोज से जुड़ी मान्यता
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।