फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जी के आठ चमत्कारी मंदिर जहां भक्तों की सुनते हैं हनुमान, होती मुरादें पूरी

Wed, 03 Aug 2016 11:34 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 9
हनुमान - फोटो : getty images
हनुमान जी कल‌ियुग में मनोकामना पूरी करने वाले देवता माने जाते हैं और उनके ये मंद‌िर इस बात के सबूत माने जाते हैं जहां हर भक्त की सुनते हैं हनुमान और पूरी कर देते हैं मुराद।
विज्ञापन

हनुमान जी के आठ चमत्कारी मंद‌िर जहां भक्तों की सुनते हैं हनुमान, होती मुरादें पूरी

2 of 9
मनोकामना मंदिर
बिहार के दरभंगा जिला में राज परिसर में स्थिति यह है मनोकामना मंदिर। इस मंदिर के विषय में मान्यता है कि यहां से मांगी गयी मुरादें जरूर पूरी होती है। इसलिए इस मंदिर का नाम ही मनोकामना मंदिर पड़ गया है। इस मंदिर में स्थित हनुमान जी से अपनी मनोकामना पूरी करवाने का तरीका अनूठा है। लोग हनुमान जी के मंद‌िर पर अपनी मनोकामना ‌ल‌िखकर मंद‌िर की पर‌िक्रमा करते हैं और मन ही मन प्रार्थना करते हैं क‌ि उनकी मुराद पूरी हो जाए। आलम यह है क‌ि मंद‌िर की दीवार पर जहां भी नजर डालेंगे आपको मन्नत ल‌िखी नजर आएगी।
विज्ञापन

हनुमान जी के आठ चमत्कारी मंद‌िर जहां भक्तों की सुनते हैं हनुमान, होती मुरादें पूरी

3 of 9
हनुमान जी
प्रयाग में संगम तट पर हनुमान जी का एक मंद‌िर है जहां हनुमान जी की लेटी हुई मूर्त‌ि है। पूरे भारत में यह अनोखा मंद‌िर जहां हनुमान जी लेट हुए म‌िलते हैं। कहते हैं यहां हनुमान जी को लाल स‌िंदूर का लेप करने से भक्तों की मनोकामना पूरी कर देते हैं हनुमान। इसके पीछे मान्यता है क‌ि लंका में युद्ध करते हुए हनुमान जी काफी थक गए थे ज‌िससे लेट गए। देवी सीता ने थके हुए हनुमान जी को देखकर स‌िंदूर का लेप लगाए ज‌िससे हनुमान जी के शरीर में नव जीवन का संचार हुआ। 

हनुमान जी के आठ चमत्कारी मंद‌िर जहां भक्तों की सुनते हैं हनुमान, होती मुरादें पूरी

4 of 9
हनुमान
ये हैं महाकाल की नगरी उज्जैन में स्‍थ‌ित अखंड ज्योत‌ि बजरंगबली। नाम के अनुसार इस मंद‌िर की खूबी है क‌ि यहां की ज्योत‌ि कभी बुझती नहीं है। यहां हनुमान जी अपने भक्तों की मुराद पूरी करते हैं वह भी बहुत ही आसान तरीके से। आटे का दीप बनाकर एक द‌ीया जलाकर हनुमान जी के पास रख दीज‌िए हनुमान जी शन‌ि की साढ़साती से लेकर दूसरे दुख भी दूर कर देते हैं।
विज्ञापन

हनुमान जी के आठ चमत्कारी मंद‌िर जहां भक्तों की सुनते हैं हनुमान, होती मुरादें पूरी

5 of 9
सालासर बालाजी
राजस्‍थान के चुरु ज‌िले में हनुमान जी का प्रस‌िद्ध मंद‌िर है ज‌िसे सालासर बालाजी के नाम से जाना जाता है। इस मं‌द‌िर में मौजूद हनुमान जी के दाढ़ी मूंछ हैं। मंद‌िर में एक वृक्ष जिस पर भक्तजन नारियल एवं ध्वजा चढ़ाते हैं तथा लाल धागे बांधकर मन्नत मांगते हैं। मनोकामना पूरी होने के बाद भक्त हनुमान जी को ध्वजा नारियल तथा छत्र आदि भेंट करते हैं। कुछ भक्त यहां सावामणी भोग भी अर्प‌ित करते हैं।
विज्ञापन

हनुमान जी के आठ चमत्कारी मंद‌िर जहां भक्तों की सुनते हैं हनुमान, होती मुरादें पूरी

6 of 9
हनुमान
कानपुर में पंचमुखी हनुमान जी का मंद‌िर है। कहते हैं यहां हनुमान का लवकुश से युद्ध हुआ था‌। हनुमान जी ने जब यह जान ल‌िया क‌ि लवकुश श्रीरामचन्द्र जी के पुत्र हैं तब स्वयं ही युद्ध में हार गए। माता सीता ने जब हनुमान जी को बंधन में देखा तो बंधन मुक्तकर उन्हें लड्डूओं का भोग लगाया। कहते हैं तभी से यहां हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाने की परंपरा है और इसी से हनुमान जी भक्तों पर प्रसन्न होकर उनकी मुरादें पूरी कर देते हैं।
विज्ञापन

हनुमान जी के आठ चमत्कारी मंद‌िर जहां भक्तों की सुनते हैं हनुमान, होती मुरादें पूरी

7 of 9
सखी हनुमान
झांसी के ग्वाल‌ियर रोड पर स्‍थ‌ित है हनुमान जी का एक अनोखा मंद‌िर यहां हनुमान जी सखी रूप में स्‍थ‌ित हैं। इस हनुमान मंद‌िर की खूबी है क‌ि जो लोग कन्या संतान की इच्छा रखते हैं उन्हें हनुमान जी न‌िराश नहीं करते।

हनुमान जी के आठ चमत्कारी मंद‌िर जहां भक्तों की सुनते हैं हनुमान, होती मुरादें पूरी

8 of 9
हनुमान जी
पूरी दुन‌िया में अनोखा इंदौर में स्‍थ‌ित हनुमान जी का यह मंद‌िर है। यहां हनुमान जी का स‌िर नीचे और पैर ऊपर है इसल‌िए यह उलटे हनुमान जी कहलाते हैं। मान्यता है क‌ि अह‌िरावण से भगवान राम और लक्ष्मण की रक्षा के ल‌िए हनुमान जी ने यहीं से पाताल में प्रवेश क‌िया था। इसल‌िए जमीन की ओर इनका स‌िर है। इस मंद‌िर की मान्यता है क‌ि तीन या पांच मंगलवार यहां हनुमान जी के दर्शन करने से भक्त की मनोकामना पूरी होती है। यहां हनुमान जी को लंगोटा चढ़ाने की भी मान्यता है।
विज्ञापन

हनुमान जी के आठ चमत्कारी मंद‌िर जहां भक्तों की सुनते हैं हनुमान, होती मुरादें पूरी

9 of 9
हनुमान धारा
यह है च‌ित्रकूट का हनुमान धारा मंद‌िर। यहां राम जी के कहने पर हनुमान जी अपना ठ‌िकाना बनाया कहते हैं इनके दर्शन से भौत‌िक एवं दै‌ह‌‌िक ताप दूर होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें