फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

falgun month 2021: कृष्ण जी को समर्पित होता है फाल्गुन, ये कार्य करने से जीवन में आएगा आनंद और खुशियां

Fri, 05 Mar 2021 11:59 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फाल्गुन मास 2021 - फोटो : demo pic
हिन्दू पंचांग के अनुसार 28 फरवरी से फाल्गुन मास का आरंभ हो गया है, जो 28 मार्च तक रहेगा। हिंदू पंचाग के अनुसार यह वर्ष का अंतिम महीना होता है। इसके बाद चैत्र माह आरंभ होता है। इसी माह से हिंदू नव वर्ष यानि विक्रमी संवत आरंभ होती है। फाल्गुन माह बसंत के मौसम का होता है। इस समय प्रकृति भी एक नए लिबास को धारण करती है। यह माह रंग, उल्लास और खुशियों का माह होता है। फाल्गुन माह को भगवान कृष्ण को समर्पित किया जाता है। इस माह में पूजा अर्चना करना बहुत ही शुभफलदायी रहता है। इस माह कुछ कार्यों को करके आप समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। इसके अलावा इन कार्यों को करने से आपके जीवन में खुशियां आती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
chandra dev
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन माह में ही चंद्र देव का जन्म भी हुआ था। इसलिए फाल्गुन माह में चंद्रदेव की पूजा और उन्हें अर्घ्य देना बहुत ही शुभ रहता है। इससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होती है। इसके साथ ही फाल्गुन माह में महादेव और भगवान कृष्ण की पूजा भी करनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
भगवान कृष्ण को सुगंधित पुष्प अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कृष्ण जी की आराधना
फाल्गुन का माह भगवान कृष्ण को समर्पित किया जात है। इस माह में भगवान कृष्ण की पूजा करने के साथ उन्हें सुगंधित पुष्प अर्पित करने चाहिए। यदि किसी को क्रोध की अधिकता रहती है तो भगवान कृष्ण को सुगंधित फूलों के साथ अबीर भी अर्पित करना चाहिए। इससे आपके मन में प्रसन्नता का भाव आता है। भगवान कृष्ण की कृपा से आपके जीवन की समस्याएं दूर होती हैं और आपके घर परिवार में खुशहाली आती है।

4 of 5
फाल्गुन मास 2021 माथे पर चंदन का तिलक लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि किसी को तनाव या मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है तो फाल्गुन माह में प्रतिदिन सुगंधित इत्र जल में मिलाकर स्नान करना चाहिए भगवान की पूजा करने के साथ चंदन का तिलक लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाल्गुन मास 2021 लक्ष्मी जी को लाल गुलाब अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आपके घर में पैसों की तंगी हैं और आप आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो फाल्गुम मास में माता लक्ष्मी को प्रतिदिन लाल रंग के पुष्प अर्पित करें। इससे आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें