फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2020: भारत में इन जगहों पर नहीं फूंका जाता है रावण का पुतला, बल्कि होती है पूजा

Sun, 25 Oct 2020 12:35 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
दशहरा 2020: अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व - फोटो : अमर उजाला
दशहरा पर्व हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार है। इस दिन रावण के पुतले को जलाने की परंपरा है। कहते हैं प्रभु श्रीराम ने आज ही के दिन अहंकारी रावण का वध कर लंका पर विजय पाई थी। इसलिए इस त्योहार को अधर्म पर धर्म की और बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। दशहरा के दिन जहां रावण दहन का आयोजन शहर शहर होता है। वहीं कुछ ऐसे स्थान भी हैं जहां इस दिन रावण की पूजा पूरे अनुष्ठान के साथ की जाती है। आइए जानते हैं कहां पर रावण को दशहरा के दिन पूजा जाता है।
विज्ञापन

2 of 8
भगवान शिव का परम भक्त था रावण - फोटो : Social media
महाराष्ट्र, गढ़चिरौली
महाराष्ट्र के अमरावती में स्थित गढ़चिरौली नामक स्थान पर आदिवासी समुदाय द्वारा रावण का पूजन किया जाता है। यहां के आदिवासी समुदाय के लोग रावण को अपना देवता मानकर उसकी आराधना करते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
दशहरा के दिन भगवान श्रीराम ने किया था रावण का वध। - फोटो : अमर उजाला
काकिनाड, आंध्र प्रदेश
आंध्रप्रदेश के काकिनाड में भी रावण की पूजा होती है। यहां रावण का मंदिर बना हुआ है। यहां आने वाले लोग भगवान राम की शक्तियों को मानने से इनकार नहीं करते, लेकिन वे रावण को ही शक्ति सम्राट मानते हैं। इस मंदिर में भगवान शिव के साथ रावण की भी पूजा की जाती है।

4 of 8
रावण दहन 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के इस कस्बे में रावण की पूजा की जाती है। मान्यता है कि रावण ने यहां पर भगवान शिव की तपस्या की थी, जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उसे मोक्ष का वरदान दिया था। यहां के लोग रावण के पुतले का दहन नहीं, बल्कि उसकी पूजा करते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
रावण दहन 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
रावणग्राम, मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के विदिशा में रावन के नाम पर एक गांव है रावणग्राम। यहां पर दशहरा के दिन रावन के पुतले का दहन नहीं किया जाता है, बल्कि यहां के लोग रावण को भगवान के रूप में पूजते हैं। इस गांव में रावण की विशालकाय मूर्ति भी स्थापित है।
विज्ञापन

6 of 8
दशहरा 2020 - फोटो : Social media
जोधपुर, राजस्थान
राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसी जगह है जहां विजयादशमी के दिन लोग रावण का पूजन करते हैं और खुद को रावण का वंशज मानते हैं। यही कारण है कि यहां लोग दशहरे के अवसर पर रावण का दहन करने की बजाए रावण की पूजा करते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
विजयादशमी 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
बिसरख गांव, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बिसरख गांव में रावण को पूजने की परंपरा है। यहां रावण का मंदिर भी बना हुआ है जहां पर पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ लोग रावण की पूजा करते हैं। मान्यता ये है कि बिसरख गांव में रावण का ननिहाल था। यहां उनका बचपन भी बीता था।
विज्ञापन

8 of 8
दशहरा 2020 - फोटो : Pixabay
मंदसौर, मध्य प्रदेश
मंदसौर मध्य प्रदेश राज्य के मालवा क्षेत्र में स्थित है। यह स्थान रावण की पूजा के लिए प्रसिद्ध है। मंदसौर को रावण का ससुराल माना जाता है। कहा जाता है कि मंदसौर का असली नाम दशपुर था और यह रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका था। इसलिए रावण को यहां दामाद के रूप में सम्मानित और पूजने की परंपरा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें