दशहरा 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विजयदशमी के दिन रावण दहन से पूर्व घर के ईशान कोण में चंदन, कुमकुम और लाल फूलों से अष्टदल कमल की आकृति बनाकर मां दुर्गा की सहायक योगिनियों जया और विजया का ध्यान करते हुए पूजन करें। उसके बाद शमी के वृक्ष की जड़ में से कुछ मिट्टी लाकर पूजा स्थल पर रख दें। फिर इसे तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें। मान्यता है कि यह उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है किसी प्रकार से धन की कमी नहीं होती है।