फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tulsi Vivah 2019: तुलसी पूजन से पहले जान लें इन 5 बातों को, भूलकर भी न करें ऐसी गलती

Fri, 08 Nov 2019 08:11 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Tulsi puja 2019
धार्मिक कथाओं के अनुसार कहा जाता है कि देव और दानवों द्वारा किए गए समुद्र मंथन के समय जो अमृत धरती पर मिला उसी के प्रभाव से ही तुलसी की उत्पत्ति हुई। तुलसी मुख्यता तीन प्रकार की होती हैं- कृष्ण तुलसी, सफेद तुलसी तथा राम तुलसी जिसमें से कृष्ण तुलसी सर्वप्रिय मानी जाती है। अगली स्लाइड्स में जानते हैं-
1.तुलसी के सामने दीपक जलाने का महत्त्व
2. तुलसी पूजन क्यों किया जाता है?
3. भूल कर भी न तोड़े इस दिन तुलसी का पत्ता
4. कब करें दर्शन 
5. तुलसी सेवन के फायदे

 
विज्ञापन

2 of 6
tulsi puja 2019
तुलसी के सामने दीपक जलाने का महत्त्व
तुलसी के पौधे के पास शाम को दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और घर में तुलसी होने से नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर रहती है।
विज्ञापन

3 of 6
tulsi puja 2019 - फोटो : अमर उजाला
तुलसी पूजन क्यों किया जाता है?
हिंदू परिवारों में तुलसी पूजन को सुख और कल्याण के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। स्कन्द पुराण के अनुसार जिस घर में तुलसी का पौधा होता है और उसकी पूजा की जाती है उस घर में यमदूत कभी प्रवेश नहीं करते। माना जाता है कि भगवान कृष्ण के भोग में और सत्यनारायण की कथा के प्रसाद में तुलसी के पत्तों के बिना प्रसाद अधूरा रहता है। 

 

4 of 6
Tulsi puja 2019
भूल कर भी न तोड़े इस दिन तुलसी का पत्ता
तुलसी की पत्तियां चंद्रग्रहण, एकादशी और रविवार के दिन नहीं तोड़नी चाहिए और सूर्य के छिपने के बाद भी तुलसी की पत्तियां नहीं तोड़नी चाहिए। 

 
विज्ञापन

5 of 6
tulsi puja 2019 - फोटो : file photo
कब करें दर्शन 
सुबह-सुबह तुलसी का दर्शन करने से सवा ग्राम सोने के दान का फल भी मिलता है। घरों में लगी हुई तुलसी मनुष्यों के लिए कल्याणकारिणी, धन पुत्र प्रदान करने वाली, पुण्यदायिनी तथा हरिभक्ति देने वाली होती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तुलसी सेवन के फायदे
तुलसी सेवन के फायदे
तुलसी के पत्ते का रोजाना खाली पेट सेवन करने से सेहत सही रहती है। यह आपको कई रोगों से बचाता था। खून साफ रहता है आपके बाल झड़ने कम हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें