दिवाली हिंदू संस्कृति के बड़े पर्वों में से एक है और इसे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली के इस पर्व का सभी लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। या पर्व अंधेरे पर प्रकाश की, अज्ञान पर ज्ञान की, बुराई पर अच्छाई की और निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक है। प्रबार भी दिवाली का यह महापर्व आज यानि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जा रहा है। दिवाली पर लोग घर या दुकानों की साफ-सफाई करते हैं। मान्यता है कि मां लक्ष्मी को साफ-सफाई प्रिय है और मां लक्ष्मी का वास साफ-सफाई वाली जगहों पर ही होता है। इसलिए लोग घर कि साफ सफाई अच्छे से करते हैं जिससे मां लक्ष्मी हमेशा घर में वास करें। यदि आपको घर की सफाई के दौरान यह चीजें मिलती हैं तो मां लक्ष्मी कि कृपा पूरे साल आप पर बनी रहेगी। इन चीजों का मिलना मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने का संकेत होता है।