फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2021: धनतेरस पर जरूर खरीदें ये चीजें, धन संपदा में होगी बढ़ोत्तरी

Wed, 27 Oct 2021 07:45 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
dhanteras
हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व पड़ता है। यह दिवाली के पांच महापर्वों में से एक है। दीवाली का शुभ आरंभ धनतेरस से ही होता है। इस वर्ष 2 नवंबर, दिन मंगलवार को धनतेरस मनाया जाएगा। धनतेरस को हम धन त्रयोदशी या फिर धन्वंतरि जयंती को रुप में भी जानते हैं। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, कुबेर और भगवान धनवंतरि का पूजन किया जाता है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने से घर में धन का भंडार बना रहता है और साथ ही सुख समृद्धि व्याप्त होती है। 

धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस पर धातु की कोई वस्तु या कोई बर्तन और आभूषण खरीदने से घर के धन संपदा में वृद्धि होती है। इस दिन जो सामान खरीदा जाता है वह बहुत फलदायी होता है। आइए जानते हैं धनतेरस पर आपको कौन सी वस्तुएं खरीदनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 7
दिवाली 2021: बाजार में लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मी-गणेश 

धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा खरीद कर लानी चाहिए। मान्यता है कि दिवाली पर लक्ष्मी गणेश जी की पूजा तो जरूर की जाती है लेकिन इनकी प्रतिमा को धनतेरस पर ही खरीदना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की अनुकंपा बनी रहेगी और घर में धन संपदा में बढ़ोत्तरी होगी। आप धनतेरस पर मिट्टी या शुद्ध चांदी या सोने की मूर्ति खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
गोमती चक्र
गोमती चक्र

गोमती चक्र मुख्य रूप से गोमती नदी में पाया जाता है. इसलिए इसे गोमती चक्र कहते हैं। यह रूप आकार में घोंघे जैसा होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गोमती चक्र को पवित्र माना जाता है। धनतेरस पर गोमती चक्र घर लाने से धन-दौलत, सुख, सेहत और सफलता आती है। एक मान्यता यह भी है कि गोमती चक्र बच्चों की सुरक्षा करता है। 

4 of 7
बही खाता - फोटो : istock
बही खाता 

धनतेरस का दिन व्यापारियों के लिए बहुत ही शुभदायक होता है। इसलिए सभी कारोबारी अपने कारोबार में बरकत के लिए धनतेरस के दिन बही खाता खरीदते हैं। दिवाली के दिन उसी बहीखाते की पूजा करते हैं। मान्यता है की धनतेरस पर बही खाता खरीदने से व्यापार में वृद्धि होती है।  
विज्ञापन

5 of 7
धनतेरस के लिए नई-नई डिजाइन के बर्तन - फोटो : amar ujala
बर्तन 

धनतेरस के दिन घर के नए बर्तन खरीदने चाहिए। धनतेरस का दिन इसके लिए बहुत शुभ है। लेकिन ध्यान रखें कि इस दिन स्टील, लोहे या प्लास्टिक के बर्तन न खरीदें, यह आपको अशुभ फल देंगे। धनतेरस के दिन तांबे से बने बर्तन खरीदें और उन्हें पूर्व की दिशा में रखें। 
विज्ञापन

6 of 7
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
सोना या चांदी 

धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने की परंपरा है। इसे शुभ माना जाता है। हो सके तो सोने-चांदी के आभूषण खरीदें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होतीं हैं। निवेश के लिए सोने-चांदी का सिक्का खरीदें। धन के देवता कुबेर को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस पर चांदी जरूर खरीदें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
broom dhanteras
झाड़ू

धनतेरस में सबसे प्रमुख चीज जो खरीदने चाहिए वह है झाड़ू। मान्यता है कि धनतेरस पर घर को साफ-सुथरा रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है और बरकत बनी रहती है। धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें