फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Christmas Day 2022: क्रिसमस की सजावट में इस्तेमाल होने वाले रंग देते खास संदेश, जानें हर रंग का महत्व

Wed, 21 Dec 2022 10:48 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Christmas Day 2022: क्रिसमस की सजावट में इस्तेमाल होने वाले रंग देते खास संदेश, जानें हर रंग का महत्व
 
विज्ञापन
1 of 5
क्रिसमस की सजावट में इस्तेमाल होने वाले रंग देते खास संदेश, जानें हर रंग का महत्व - फोटो : अमर उजाला
Christmas Day 2022: हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। क्रिसमस ईसाई धर्म का प्रमुख पर्व होता है। इस दिन ईसाई धर्म को मानने वाले लोग प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाते हैं। इस दिन क्रिसमस ट्री सजाया जाता है और धूमधाम से त्योहार का जश्न मनाया जाता है। क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगी रोशनी और खिलौनों से इसे सजाया जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि इस दिन क्रिसमस ट्री या अन्य सजावट में चार खास रंग का प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाता है। ये रंग हैं लाल, हरा, सफेद और सुनहला। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि क्रिसमस के दिन इस्तेमाल होने वाले इन रंगों का भी खास महत्व होता है। ये रंग कोई न कोई संदेश देते हैं। चलिए जानते हैं क्रिसमस की सजावट में इस्तेमाल होने वाले रंगों का महत्व... 

वार्षिक राशिफल 2023

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

 सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 

 धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 5
क्रिसमस की सजावट में इस्तेमाल होने वाले रंग देते खास संदेश, जानें हर रंग का महत्व - फोटो : iStock
लाल रंग
क्रिसमस की सजावट में लाल रंग का प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाता है। सभी सजावट की चीजों में इसका इस्तेमाल होता है। सांता क्लाज की ड्रेस भी इसी रंग की होती है। मान्यता है कि लाल रंग प्रभु यीशु के खून (उनकी कुर्बानी) का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही ये प्यार का भी प्रतीक है, जो खुशी देता है। 
विज्ञापन

3 of 5
क्रिसमस की सजावट में इस्तेमाल होने वाले रंग देते खास संदेश, जानें हर रंग का महत्व - फोटो : iStock
हरा रंग 
हरा रंग प्रभु यीशु के शाश्वत जीवन का प्रतीक माना जाता है। हरा रंग ये दर्शाता है कि प्रभु ईसा मसीह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। साथ ही ये रंग प्रकृति से भी जुड़ा है। क्योंकि पौधे सर्दी में भी अपना रंग नहीं खोते। रोमन इस रंग को सौभाग्य का संकेत मानते हैं।

ग्रहण 2023
साल 2023 में कितने ग्रहण

4 of 5
क्रिसमस की सजावट में इस्तेमाल होने वाले रंग देते खास संदेश, जानें हर रंग का महत्व - फोटो : Istock
सुनहरा रंग 
सुनहरा रंग उपहार का प्रतीक माना जाता है। जो उपहार परमेश्वर ने प्रभु यीशु के रूप में दुनिया को दिया। इसके लिए गरीब मरियम को चुना, ताकि वह अपनी कोख से यीशु को जन्म दे सके। ये रंग ये भी संकेत देता है कि परमेश्वर के लिए सब समान हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिसमस की सजावट में इस्तेमाल होने वाले रंग देते खास संदेश, जानें हर रंग का महत्व - फोटो : Istock
सफेद रंग
सफेद रंग शांति और पवित्रता का संकेत देता है। साथ ही ये रंग सर्दियों के दौरान गिरती बर्फ का भी प्रतीक है, इसलिए क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए लोग कपास का इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें