आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
नीति शास्त्र में चाणक्य कहते है कि हमें अपने गुरु के आदेश का पूरा पालन करना चाहिए। गुरु के आदेश को न मानने वाले को जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ता है। इसलिए चाणक्य नीति में कहा गया है कि धर्म, औषधि, अन्न,धन और गुरु की आज्ञा का पालन पूरी सावधानी के साथ करना आवश्यक है। ऐसा न करने वाले व्यक्ति को जीवन हानि भी उठानी पड़ सकती है। हमारे शास्त्रों में भी गुरु की महिमा का बखान किया गया है।