Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि का पर्व हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। इसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक दृष्टि से इसका बहुत ही ज्यादा महत्व है। नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा को सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी कहा जाता है। चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा के भक्त उपवास रखते हैं और पूजा अर्चना करते हैं। चैत्र प्रतिपदा तिथि को घटस्थापना की जाती है और अष्टमी एवं नवमी तिथि पर कन्या पूजन के बाद व्रत का पारण किया जाता है। इस बार मां आदिशक्ति की उपासना का पर्व 2 अप्रैल से शुरू होगा 11 अप्रैल तक मनाया जाएगा। मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की सच्चे मन से आराधना की जाए तो सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा मां दुर्गा की आराधना के लिए कुछ मंत्र हैं, जिनका जाप करने से मां खुश होती हैं। आइए जानते हैं मां दुर्गा के सिद्ध मंत्र के बारे में...
विज्ञापन
2 of 9
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों का करें जाप
- फोटो : iStock
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों का करें जाप
- फोटो : istock
सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य प्रदान करती हैं मां दुर्गा
कहा जाता है कि मां दुर्गा की पूजा करने से वे प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। मां दुर्गा प्राणियों को दुर्गति से निकालती हैं और अपने भक्तों को उनके हर विघ्न-बाधाओं से बचाती हैं। वहीं विधि-विधान से पूजा करने पर प्रसन्न होकर लोगों को सुख-समृद्धि व ऐश्वर्य का भी वरदान देती हैं।