फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2021: नवरात्रि के ये नौ उपाय करेंगे आपकी मनोकामना पूरी

Sun, 11 Apr 2021 07:07 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
चैत्र नवरात्रि 2020 - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्रि व्रत 13 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं जो 22 अप्रैल को समाप्त होंगे। शक्ति की उपासना के इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। मां के भक्त नौ दिनों तक नवरात्रि व्रत रखकर मां की उपासना करते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आज हम आपको नवरात्रि के नौ उपाय बताएंगे जिन्हें कर आप मां को प्रसन्न कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : social media
विदेश यात्रा की कामना होगी पूर्ण
  • नवरात्रि के समय नौ दिनों तक माता रानी की पूजा करें और लाल रंग की पताका खरीदर कर नवमी के दिन माता के मंदिर में लगाएं। यह उपाय आपकी विदेश यात्रा की मनोकामना को पूर्ण करेगा।
विज्ञापन

3 of 10
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : gettyimages
आर्थिक कष्टों से मिलेगा छुटकारा
  • वहीं नवरात्रि के समय चांदी की कोई भी शुभ सामग्री लाकर देवी मां को समर्पित करें। यह उपाय आपको आर्थिक कष्टों से मुक्ति दिलाएगा।

4 of 10
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : gettyimages
आरोग्य जीवन की होगी प्राप्ति
  • पूरी नवरात्रि के घर में कभी भी गाय का घी लाकर रखें। यह उपाय करने से आपको आरोग्य जीवन की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

5 of 10
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : navratri
मनोकामना पूर्ति के लिए करें यह उपाय
  • घर का सपना पूरा करने के लिए नवरात्रि में मिट्टी का छोटा सा घर लाकर पूजा स्थल में रखें। इस उपाय को करने से आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।
विज्ञापन

6 of 10
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
नौकरी में होगी तरक्की
  • नौकरी में पदोन्नति चाहते हैं तो इस नवरात्रि 3 नारियल लाकर पहले घर में रखें और नवमी के दिन मंदिर में उसे चढ़ा दें।
विज्ञापन

7 of 10
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला
व्यक्तित्व में आएगा आकर्षण
  • अपने व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ाना चाहते हैं तो नवरात्रि के समय धूप, सुगंध, अगरबत्ती, रूई या चमकीली सफेद सामग्री खरीदें।

8 of 10
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
सौभाग्य प्राप्ति के लिए करें यह उपाय
  • नवरात्रि के समय सौभाग्य में वृद्धि के लिए समस्त सुहाग शृंगार सामग्री खरीदें और काली मां को नवमी के दिन चढ़ाएं।

9 of 10
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
धन संपत्ति में वृद्धि के लिए करें यह काम
  •  इस नवरात्रि अपार धन संपत्ति के लिए नवरात्र के नौ दिनों में किन्नर से पैसा लेकर तिजोरी या पर्स में रख लें।
विज्ञापन

10 of 10
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
कार्यसिद्धि के लिए करें ये उपाय
  • हर कार्य में सफलता पाने के लिए इस नवरात्रि मौली खरीद कर उस पर नौ गांठ लगा कर देवी को समर्पित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें