camphor
बंद नाक और खुजली में मददगार
सर्दियों में बंद नाक, सांस लेने में तकलीफ और छींक आने जैसी समस्याएं परेशान करती हैं। कपूर इस समस्या से छुटकारा दिलाने वाला बेहतरीन विकल्प है। गर्म पानी में कपूर डालकर भाप लेने से इनसे छुटकारा मिलता है। तेल में कपूर मिलाकर लगाने से सिर की त्वचा में रक्त प्रवाह बढ़ता है, बालों को मजबूती मिलती है। यदि दाद, खाज, खुजली की समस्या है, तो कपूर को गोले के तेल में मिलाकर त्वचा पर लगाने से लाभ होता है।