फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा 2018: भगवान बुद्ध ने चार आर्यसत्य बताकर दी जीवन जीने की प्रेरणा

Mon, 30 Apr 2018 09:28 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध जयंती मनाई जाती है। इस बार बुद्ध पूर्णिमा 30 अप्रैल को है। बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण घटनाओं का मेल एक साथ होता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। दूसरा इसी दिन उन्हें बोधगया में ज्ञान की प्राप्ति हुआ था। इसके अलावा इस दिन ही महापरिनिर्वाण समारोह भी मनाया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 4
वैशाख पूर्णिमा हिन्दू और बौद्ध धर्म के समुदायों के लिए विशेष महत्व है। बौद्ध धर्म के अनुयायी इस दिन महात्मा बुद्ध की जयन्ती मनाते हैं, वहीं हिन्दू धर्म के अनुयायी महात्मा बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार भी मनाते है। इसलिए दोनों समुदायों के लिए यह दिन बहुत विशेष होता है।
विज्ञापन

3 of 4
भगवान बुद्ध ने चार आर्यसत्य बताए हैं जिसके माध्यम से मनुष्य को जीवन जीने की प्रेरणा दी है। दुख है। दुख का कारण है। दुख का निवारण है। दुख निवारण का उपाय है। महात्मा बुद्ध ने 29 वर्ष की आयु में घर छोड़ दिया और सन्यास ले लिया था।
विज्ञापन

4 of 4
बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य और धर्म-कर्म के अनेक कार्य किए जाते हैं। बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार, वाराणसी, इलाहाबाद समेत कई जगहों पर श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें