फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार पहुंचे लाखों श्रद्धालु, लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 30 Apr 2018 09:16 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
ganga snan
बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ganga snan
इस दौरान कर्मकांड भी संपन्न कराए गए। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान भी किया। स्नान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। स्नान निर्विघ्न संपन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।    
विज्ञापन

3 of 5
ganga snan
बुद्ध पूर्णिमा के स्नान के लिए रविवार से ही शहर में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और राजस्थान ने काफी संख्या में श्रद्धालु यहां पहले ही पहुंच गए थे। आधी रात तक भी यात्रियों के यहां आने का क्रम जारी था। रविवार शाम को ही सभी होटल और धर्मशालाओं पैक हो गई थी।

4 of 5
ganga snan
सोमवार की सुबह करीब चार बजे से स्नान शुरू हुआ। हरकी पैड़ी, ब्रह्मकुंड, मालवीय घाट, सुभाष घाट, गऊ घाट, जयराम आश्रम समेत कई अन्य घाटों पर पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। दिन के समय तो गंगा घाटों पर पांव रखने की जगह नहीं बची थी। श्रद्धालुओं ने स्नान कर और सूर्य भगवान को अर्ध्य देकर पुण्य की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ganga snan
बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा के घाट पर मुंडन संस्कार और सत्यनारायण भगवान की कथा आदि भी कराते देखे गए। स्नान का क्रम दोपहर बाद तक जारी रहा। इस दौरान तैराक पुलिस के जवान लगातार घाटों और पुलों के आस पास गश्त करते हुए नजर रखे हुए थे।  एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी सिटी ममता वोहरा, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह समेत कई अधिकारी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें