फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Black Thread: पैर में काला धागा बांधने से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना होगा उल्टा असर

Mon, 05 Aug 2024 06:19 AM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

काला धागा बांधने के पीछे कई धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताएं हैं। माना जाता है कि काला रंग नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और व्यक्ति को नजर दोष से बचाता है। आइए इस लेख में ये जानते हैं कि काला धागा क्यों पहनते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Kala Dhaga - फोटो : Amar Ujala
हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि चाहता है। इसके लिए लोग तरह तरह के उपाय करता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी सुख और समृद्धि के लिए बहुत सारे उपाय और टोटके बताए गए हैं, जिसमें से एक है पैर में काला धागा बांधना। भारतीय संस्कृति में, काले धागे को अक्सर पैर में बांधा जाता रहा है। इसके पीछे कई धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताएं हैं। माना जाता है कि काला रंग नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और व्यक्ति को नजर दोष से बचाता है। कुछ लोग फैशन के लिए या पैर में दर्द से बचने के लिए भी काला धागा बांधते हैं, लेकिन इसका धर्म और ज्योतिष के लिहाज से बहुत महत्व है। ज्योतिष शास्त्र और लाल किताब में काले धागे के उपाय और इसके महत्व के बारे में बताया गया है। आइए इस लेख में सबसे पहले ये जानते हैं कि काला धागा क्यों पहनते हैं और फिर ये भी जानेंगे कि काला धागा पहनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
Kala Dhaga - फोटो : Instagram - @glitters117
आखिर क्यों पहनते हैं काला धागा-
नजर दोष: काला धागा नजर दोष से बचाने का एक प्रभावी उपाय माना जाता है। यह माना जाता है कि जब कोई व्यक्ति किसी पर बुरी नजर लगाता है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा काले धागे में समा जाती है और व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाती।

Palmistry: रेखाएं ही नहीं हथेली की बनावट भी बताती है भविष्य, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

विज्ञापन

3 of 5
Kala Dhaga - फोटो : Instagram - @glitters117
ग्रह दोष: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ ग्रहों का अशुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ सकता है। काला धागा इन ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने में मदद करता है। विशेषकर शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए काला धागा बांधने का सुझाव दिया जाता है।
सकारात्मक ऊर्जा: काले धागे को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है। यह व्यक्ति को आत्मविश्वास और शक्ति प्रदान करता है।

4 of 5
Kala Dhaga - फोटो : Instagram - @glitters117
किस दिन बांधना चाहिए काला धागा?
लाल किताब के अनुसार काला धागा को धारण करने के लिए शनिवार का दिन शुभ होता है। साथ ही बाएं पैर में काला धागा बांधना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kala Dhaga - फोटो : Instagram - @glitters117
काला धागा पहनने से पहले बरतें ये सावधानियां
काले धागे को अभिमंत्रित करने के पश्चात् ही धारण करना चाहिए। ध्यान रहे कि काला धागा शनिवार के दिन ही पहनें। काले धागे के साथ कभी भी लाल या पीला धागा न पहनें। संभव हो तो काला धागा भैरव मंदिर में जाकर धारण करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें