बसंत पंचमी न केवल बसंत ऋतु के आगमन का त्योहार है बल्कि ज्ञान की देवी मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस भी है। हर वर्ष माघ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार बंसत पंचमी 16 फरवरी दिन बुधवार को मनाई जाएगी। मां सरस्वती की कृपा से व्यक्ति को ज्ञान और स्वर की प्राप्ति होती है। किसी भी देवी-देवता की पूजा में मंत्रों का बहुत महत्व होता है। आप बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधिवत् पूजा करके और मंत्र जाप करके उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि किस विधि से करनी चाहिए मां सरस्वती की पूजा और उनकी कृपा प्राप्ति के लिए किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।