घर में मकड़ी और मकड़ी का जाला होना सामान्य सी बात है। ऐसी मान्यता है कि घर में मकड़ी का जाला होना अच्छा नहीं होता है। इसका कारण यह हो सकता है कि यह आपके घर की शोभा को खराब कर देता है। जबकि कई स्थानों पर ऐसी भी मान्यता है कि मकड़ी का जाला और मकड़ी का दिखना भी शुभ और अशुभ शगुन का संकेत देता है। तो आइये देखें कि कब और कैसे मकड़ी का दिखना आपके लिए अच्छा और बुरा शगुन होता है।
विज्ञापन
मकड़ी का यूं दिखना क्या कहता है, शुभ होगा या अपशगुन?
2 of 9
सुबह उठते ही अगर मकड़ी ऊपर चढ़ते हुए दिखे तो इसका मतलब है कि आप जल्दी ही ऊंचाई की ओर बढ़ने वाले हैं। सपने में भी अगर मकड़ी ऊपर की ओर चढ़ते हुए दिख तो यह शुभ शगुन होता है।
विज्ञापन
मकड़ी का यूं दिखना क्या कहता है, शुभ होगा या अपशगुन?
3 of 9
मकड़ी के जाले में आपको अपने हस्ताक्षर या नाम की आकृति दिख जाए तो यह शुभ संकेत माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे आने वाले दिनों में कोई बड़ा लाभ या अच्छी ख़बर मिलने वाली है।
मकड़ी का यूं दिखना क्या कहता है, शुभ होगा या अपशगुन?
4 of 9
मकड़ी को अगर आप जाल बुनते हुए दिखते हैं तो यह संकेत हैं कि आपको जल्दी कामयाबी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर होगी प्रशंसा प्राप्त कर सकते हैं। मकड़ी अगर सपने में भी जाल बुनते दिखे तो यह भी शुभ फलदायक होता है। लेकिन यह भी संकेत समझना चाहिए कि कोई आपको परेशान करने के लिए जाल बुनने की कोशिश भी कर रहा है।
विज्ञापन
मकड़ी का यूं दिखना क्या कहता है, शुभ होगा या अपशगुन?
5 of 9
मकड़ी का काटना जहरीला माना जाता है। अगर सपने में भी मकड़ी काटते हुए दिखे तो यह भी अच्छा नहीं होता है। माना जाता है कि इससे किसी करीबी रिश्तेदार से संबंध खराब होता है।
विज्ञापन
मकड़ी का यूं दिखना क्या कहता है, शुभ होगा या अपशगुन?
6 of 9
अगर आपको बहुत सी मकड़ी एक साथ दिखे तो यह संकेत माना जाता है कि आपके जीवन में एक साथ कई उलझनें आने वाली हैं। आपको ऐसे समय में अपने विरोधियों से सावधान रहना चाहिए क्योंकि यह संकेत है कि कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र कर रहा है।
विज्ञापन
मकड़ी का यूं दिखना क्या कहता है, शुभ होगा या अपशगुन?
7 of 9
अगर आपके कपड़े पर मकड़ी चढ जाए तो यह अच्छा शगुन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे आपको नए वस्त्र की प्राप्ति होगी।
मकड़ी का यूं दिखना क्या कहता है, शुभ होगा या अपशगुन?
8 of 9
अगर सपने में यह देखें कि मकड़ी नीचे की ओर उतर रही है तो यह अच्छा शगुन नहीं माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह किसी प्रिय व्यक्ति से आपके बिछड़ने का संकेत है।
मकड़ी का यूं दिखना क्या कहता है, शुभ होगा या अपशगुन?
9 of 9
अगर आप सपने में खुद को मकड़ी के जाल में उलझा हुआ पाएं तो यह अच्छा संकेत नही है। माना जाता है कि यह आपकी परेशानी बढ़ने का संकेत है। आप रोग या किसी बड़ी परेशानी में उलझने वाले हैं। आपकी उन्नति एवं कार्य में बाधा आने की आशंका रहती है।