फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology 2021: नए साल में चाहते हैं धन-संपत्ति में वृद्धि तो जरूर आजमाएं ये सटीक उपाय

Thu, 31 Dec 2020 02:36 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
ज्योतिष 2021 - फोटो : अमर उजाला
Astrology 2021: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके लिए नया वर्ष पिछले वर्ष से बेहतर हो और नए वर्ष में नई सफलताएं हासिल हों। आज हम आपको नए साल के लिए कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं जिनको करने से आपका नया वर्ष बेहतरीन हो सकता है। ये उपाय आपको नए वर्ष में आर्थिक तरक्की दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं। राशि के अनुसार ये उपाय इस प्रकार हैं- 

नए साल की सभी ज्योतिष घटनाओं को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष 2021

विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष
नए साल में अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नित्य सुबह सूर्य देव के दर्शन करें। सप्ताह, पक्ष या माह में किसी शुभ दिन लक्ष्मीनारायण भगवान को गुड़ वाली खीर का भोग लगाएं।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष
नए साल में आर्थिक क्षेत्र में कामयाबी पाने के लिए आपको नित्य सुबह भगवान शिव के दर्शन करने चाहिए। वहीं शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर साबुत चावल अर्पित करें।

4 of 13
मिथुन
मिथुन
बुधवार के दिन सुबह देवी लक्ष्मी या देवी दुर्गा के दर्शन करें और गणपति जी को लाल फूल अर्पित करें। यह उपाय आपकी सारी आर्थिक परेशानियों को दूर कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क
नए साल में आर्थिक क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको नित्य सुबह भगवान कृष्ण के दर्शन करने चाहिए और उन्हें तुलसी पत्र, मिश्री माखन का भोग लगाना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह
वर्ष 2021 में अपनी आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको नित्य सुबह भगवान सूर्य नारायण के दर्शन करने चाहिए। किसी विशेष दिन लाल गुलाब हनुमान जी के चरणों से स्पर्श कराकर पर्स में रखें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या
नए साल में धन-संपत्ति में वृद्धि के लिए सुबह भगवान गणेश जी के दर्शन करें देवी दुर्गा जी को सफेद चावल अर्पित करें। यह उपाय आपकी मनोकामना पूर्ण करेगा।

8 of 13
राशि
तुला
नए साल में आर्थिक खुशहाली के लिए भगवान लक्ष्मीनारायण जी को कमल का फूल अर्पित करें और हनुमान जी को पांच बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।

9 of 13
राशि
वृश्चिक
वर्ष 2021 में आर्थिक तरक्की के लिए आप तुलसी के पौधे को विष्णुजी के मंदिर में लगाएं और व्यापारी वर्ग यात्रा करने से पहले श्री राम स्तुति का पाठ करें।

10 of 13
राशि
धनु
वर्ष 2021 में आर्थिक संपन्नता प्राप्त करने के लिए नित्य सुबह हनुमान जी का दर्शन करें और गुरुवार के दिन पीपल के नीचे मिठाई रखें तथा केसर का तिलक लगाएं।

11 of 13
राशि
मकर
वर्ष 2021 में आर्थिक खुशहाली प्राप्त करना चाहते हैं तो रोज सुबह देवी गायत्री का दर्शन करें और महत्वपूर्ण काम से पहले सफेद फूल अपने साथ लेकर जाएं।

12 of 13
राशि
कुंभ
नए साल में आर्थिक तरक्की के लिए आप शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं और महत्वपूर्ण काम से पहले हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन
भगवान विष्णु को केसर का तिलक करें और वही तिलक अपने माथे पर भी लगाएं। देवी लक्ष्मी को पेठे का भोग लगाएं। यह उपाय आपकी आर्थिक तरक्की के लिए कारगर साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें