फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तरेखा शास्त्र: हृदय रेखा से जानिए स्वाभाव, आप हैं अत्यंत क्रोधी या फिर है कोमल हृदय

Thu, 31 Dec 2020 12:40 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
palmistry
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथों की रेखाओं का आकलन करके किसी भी व्यक्ति से संबंधित बहुत सारी बातों के बारे में पता लगाया जा सकता है। हाथों की रेखाएं केवल लकीरें नहीं होती ये हमारे व्यक्तित्व और स्वाभाव के बारे में भी बहुत कुछ कहती हैं। किसी भी मनुष्य की हथेली में हृदय रेखा को बहुत महत्वपूर्ण रेखा माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र कहता है कि हृदय रेखा को देखकर बताया जा सकता है कि किसी व्यक्ति का स्वाभाव क्रोधी है। व्यक्ति स्वाभाव उदासीन हैं, कठोर है या फिर किसी का हृदय बहुत कोमल और दयालु है। तो चलिए जानते हैं कि हृदय रेखा से किसी व्यक्ति के स्वाभाव का पता कैसे लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

  • जिस व्यक्ति के हाथों की रेखा छोटी होती है उसका स्वाभाव क्रोधी होता है, साथ ही व्यक्ति कठोर और उदासीन स्वाभाव का रहता है।
  • हस्तरेखा शास्त्र कहता है कि जिन लोगों की हृदय रेखा लंबी होती है वे लोग हृदय से बहुत कोमल और दयालु स्वाभाव के होते हैं। 
  • जिस व्यक्ति के हाथ में हृदय गहरी रहती है ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग गिनती के ही मित्र बनाते हैं और उन्हीं के साथ स्नेह का भाव रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  • चौड़ी हृदय रेखा वाले लोग स्वाभाव से बहुत ही स्नेही होते हैं। अपनी इसी आदत के कारण वे लोगों के बीच जाने जाते हैं।
  • जिन लोगों की हृदय रेखा हथेली के किनारे से आरंभ होती है। उन्हें निराशा का भाव घेरे रहता है। ऐसे लोगों के मन में कुंठा का भाव रहता है। इन लोगों को एक सच्चे और अच्छे मित्र की तलाश रहती है।
  • जिन लोगों की हृदय रेखा हथेली के लंबे मोड़ को काटती हुई जाती है, वे लोग भावुक होने के साथ ही उत्साह से भरे हुए होते हैं। ये लोग हृदय के सच्चे होते हैं, ये एक अच्छे साथी एवं एक अच्छे मित्र साबित होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें