आषाढ़ पूर्णिमा 2021
- फोटो : Pixabay
इस दिन दो विशेष योग बन रहे हैं। पहला प्रीति योग बन रहा है, जो कि 24 जुलाई सुबह 06 बजकर 12 मिनट से अगले दिन 25 जुलाई सुबह 03 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इस योग को काफी शुभ माना जाता है। वहीं दूसरा सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। यह 24 जुलाई दोपहर 12 बजकर 40 मिनट से अगले दिन 25 जुलाई सुबह 05 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि विशेष कार्यों की सिद्धि के लिए ये काफी विशेष मुहूर्त होता है।