फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ गुफा की 7 अनसुनी और हैरान करने वाली बातें

Tue, 05 Jul 2016 05:48 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
भगवान भोलेनाथ की लीलाओं का रहस्य जानना है तो इसके ल‌िए अमरनाथ धाम यानी अमरनाथ की गुफा से बढ़कर कोई दूसरा स्‍थान नहीं है क्योंक‌ि आमरनाथ गुफा में छ‌िपे हैं भगवान श‌िव से जुड़े ऐसे राज ज‌िसे जानकर हर श‌िव भक्त बाबा अमरनाथ के दर्शन करना चाहेंगे।
विज्ञापन

अमरनाथ गुफा की 8 अनसुनी और हैरान करने वाली बातें

2 of 7
amarnath cave - फोटो : Amar Ujala
अमरनाथ गुफा में हर साल ह‌िम यानी बर्फ से स्वयंभू श‌िवल‌िंग तैयार होता है। हैरान करने वाली बात यह है क‌ि ह‌िमल‌िंग के न‌िर्म‌ित होने के ल‌िए जल का स्रोत क्या है और यह श‌िवल‌िंग कैसे बनता है यह अपने आप में एक बड़ा अनसुलझा रहस्य है।
विज्ञापन

अमरनाथ गुफा की 8 अनसुनी और हैरान करने वाली बातें

3 of 7
बाबा बर्फानी का यह चित्र गुफा का सबसे ताजा चित्र बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। - फोटो : Amar Ujala
इस गुफा का दूसरा रहस्य है श‌िवल‌िंग के आस-पास का जमा हुआ बर्फ। कमाल की बात यह है क‌ि ह‌िमल‌िंग ठोस बर्फ का होता है जबक‌ि इसके आस-पास फैला बर्फ कच्‍चा होता है। अगर तापमान कम होने की वजह से ह‌िमल‌िंग ठोस हो जाता है तो आस-पास के बर्फ को भी ठोस होना चाह‌िए लेक‌िन ऐसा नहीं होता है।

अमरनाथ गुफा की 8 अनसुनी और हैरान करने वाली बातें

4 of 7
अमरनाथ गुफा
अमरनाथ की गुफा के बारे में मान्यता है क‌ि इस गुफा में भगवान श‌िव और देवी पार्वती का सफेद कबूतर के रूप न‌िवास है। कुछ भाग्यशाली लोगों को इनके दर्शन भी हो जाते हैं।
विज्ञापन

अमरनाथ गुफा की 8 अनसुनी और हैरान करने वाली बातें

5 of 7
अमरनाथ गुफा
अमरनाथ गुफा के बारे में कहा जाता है क‌ि यहां के कण-कण में अमर होने का रहस्य छुपा है क्योंक‌ि यहीं पर भगवान भोलेनाथ ने देवी पार्वती को अमर कथा सुनाई थी और एक ऐसा राज खोला था ज‌िसे जानकर पार्वती हैरान रह गई थी।
विज्ञापन

अमरनाथ गुफा की 8 अनसुनी और हैरान करने वाली बातें

6 of 7
श‌िव पार्वती
इसी गुफा में भगवान श‌िव ने बताया था क‌ि उनके गले में मौजूद नरमुंड देवी पार्वती के अब तक हुए पूर्वजन्मों के हैं। देवी पार्वती अमरत्व का रहस्य नहीं जानती हैं इसल‌िए उन्हें बार-बार जन्म और मृत्यु से गुजरना पड़ा जबक‌ि श‌िव अमर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ गुफा की 7 अनसुनी और हैरान करने वाली बातें

7 of 7
amarnath yatra - फोटो : Amar Ujala
इस गुफा के बारे में मान्यता है क‌ि बड़े भाग्य से मनुष्य को इस पव‌ित्र गुफा के दर्शन होते हैं। ज‌िन्हें बाबा बर्फानी के दर्शन प्राप्त हो जाते हैं उनके कई जन्मों के पाप कट जाते हैं और उनकी मुक्त‌ि का मार्ग खुल जाता है।
Published by Rakesh jha
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें