फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर सिर्फ सोना ही नहीं इन चीजों की भी खरीदारी होती है शुभ, मिलती है मां लक्ष्मी की कृपा

Tue, 03 May 2022 12:14 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद पा रहे सोना तो इन चीजों की करें खरीदारी - फोटो : akshaya tritiya
Akshaya Tritiya 2022 Shopping: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन मांगलिक कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा की जाती है। इस साल अक्षय तृतीया 03 मई को है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना बेहद शुभ होता है। इसके पीछे की धार्मिक मान्यता ये है कि इस दिन प्राप्त धन एवं संपत्ति बेहद ही लाभकारी होते हैं। कहा जाता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें लंबे समय तक चलती हैं और शुभ फल देती हैं। वैसे तो इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ होता है, लेकिन यदि किसी वजह से आप सोना नहीं खरीद पा रहे हैं, तो कुछ और चीजें भी हैं, जिन्हें खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही ये चीजें भी मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की कृपा दिलाती हैं। तो चलिए आज जानते हैं अक्षय तृतीया पर आप सोने के अलावा और किन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं.... 
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद पा रहे सोना तो इन चीजों की करें खरीदारी - फोटो : iStock
कौड़ी
धर्म शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी को कौड़ी बेहद प्रिय हैं। ऐसे में अक्षय तृतीया के अवसर पर कौड़ी खरीदकर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। साथ ही इस दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और अगले दिन कौड़ी को लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रख लें।  
विज्ञापन

3 of 6
अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद पा रहे सोना तो इन चीजों की करें खरीदारी - फोटो : iStock
जौ 
मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन यदि सोना नहीं खरीद पा रहे हैं, तो इस दिन आप जौ खरीद सकते हैं। शास्त्रों की मानें तो जौ खरीदना भी सोना खरीदने जैसा शुभ माना गया है। इस दिन खरीदे गए इस जौ को भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित कर दें, फिर उसे लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। इससे आपके घर में धन-दौलत की बढ़ोतरी होगी। 

4 of 6
अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद पा रहे सोना तो इन चीजों की करें खरीदारी - फोटो : iStock
श्रीयंत्र
अक्षय तृतीया पर सोना नहीं खरीद पर रहे तो इस दिन श्रीयंत्र खरीदना भी बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि घर में श्रीयंत्र लाने के लिए अक्षय तृतीया का दिन सबसे शुभ होता है। इस दिन श्रीयंत्र की विधि-विधान से स्थापना करें।
विज्ञापन

5 of 6
अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद पा रहे सोना तो इन चीजों की करें खरीदारी - फोटो : iStock
दक्षिणावर्ती शंख
अक्षय तृतीया के दिन आप दक्षिणावर्ती शंख भी खरीद सकते हैं। दक्षिणावर्ती शंख मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय माना जाता है। कहा जाता है कि इसे घर में रखने से हमेशा सुख-समृद्धि का वास रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद पा रहे सोना तो इन चीजों की करें खरीदारी - फोटो : iStock
घड़ा
इसके अलावा अक्षय तृतीया के अवसर पर घड़ा खरीदना भी बहुत शुभ होता है। इस दिन घड़ा खरीद कर घर में रखना और शरबत से भरकर दान करना दोनों ही शुभ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें