पुराणों में मुनष्य की भलाई के लिए कई संदेश दिए गए हैं। इनमें मनुष्य के धर्म और धन से लेकर आयु के बारे में भी जानकारी दी गई है। इनमें बताया गया है कि आप धनवान परिवार में जन्म लेते हैं तब भी अपनी कुछ गलतियों से गरीब हो सकते हैं और लंबी उम्र लेकर आए हैं तो अपनी कुछ गलतियों से उम्र को कम कर सकते हैं। यहां हम ऐसी ही गलतियों के बारे में बात कर रहे हैं जिनसे उम्र कम हो जाती है।
विज्ञापन
पुराणों के अनुसार यह 7 काम कर देते हैं उम्र कम, देखिए आप तो नहीं कर रहे
2 of 8
पुराणों में मांस का सेवन वर्जित बताया गया है। बावजूद इसके आप मांस खाते हैं तो इस बात का जरुर ध्यान रखें कि शुष्क मांस यानी रात को पका मांस सुबह में और सुबह का बना रात में खाने से बचें।
विज्ञापन
पुराणों के अनुसार यह 7 काम कर देते हैं उम्र कम, देखिए आप तो नहीं कर रहे
3 of 8
गरुड़ पुराण के अनुसार दही सात्विक भोजन होते हुए भी रात के समय खाना नुकसानदेय है। दिन के समय आप भले ही खूब दही खाएं लेकिन रात में इससे बचें। क्योंकि रात में इसके सेवन से आपका स्वास्थ्य प्रभावित होता है और उम्र घटती है।
पुराणों के अनुसार यह 7 काम कर देते हैं उम्र कम, देखिए आप तो नहीं कर रहे
4 of 8
सूर्योदय के बाद भी सोते रहना। आयुर्वेद के अनुसार मनुष्य को सूर्योदय से पूर्व बिछावन छोड़ देना चाहिए और उगते सूर्य के दर्शन करना चाहिए। इससे शक्ति और उर्जा का संचार होता है। जबकि सूर्योदय के समय सोते रहने से शरीर रोग का घर बना जाता है और उम्र घटती है।
विज्ञापन
पुराणों के अनुसार यह 7 काम कर देते हैं उम्र कम, देखिए आप तो नहीं कर रहे
5 of 8
पुराणों में बताया गया है कि वीर्य की रक्षा करनी चाहिए। वीर्य पुरुष की शक्ति है। अत्यधिक मैथुन से वीर्य का नाश होता है और शक्ति घटती है जिससे शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। इसलिए कहा गया है कि अत्यधिक मैथुन और ब्रह्मवेला में मैथुन से बचना चाहिए। यह दोनों ही उम्र को कम करने के कारक हैं।
विज्ञापन
पुराणों के अनुसार यह 7 काम कर देते हैं उम्र कम, देखिए आप तो नहीं कर रहे
6 of 8
शाम के समय जब सूर्यास्त हो रहा है तब नहीं सोना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि शाम के समय सोने से स्वस्थ्य आदमी भी बीमार हो जाता है। आदमी बीमार हो तब भी कोशिश यह करे कि बिस्तर पर लेटा न रहे इससे जल्दी स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
विज्ञापन
पुराणों के अनुसार यह 7 काम कर देते हैं उम्र कम, देखिए आप तो नहीं कर रहे
7 of 8
चिंता को चिता के समान कहा गया है। समस्याएं सभी के साथ रहती हैं लेकिन उसका हाल निकालने की कोशिश करनी चाहिए न कि उसके बारे सोच-सोच कर चिंतित और परेशान रहना चाहिए। चिंता करने से शरीर अंदर ही अंदर खोखला होने लगता है।
पुराणों के अनुसार यह 7 काम कर देते हैं उम्र कम, देखिए आप तो नहीं कर रहे
8 of 8
आपकी उम्र को कम करता है श्मशान का धुआं यानी श्मशान के आस-पास घर नहीं होना चाहिए। अगर आप धूम्रपान करते हैं तो यह भी श्मशान के धुएं की तरह की घातक है। इनसे बचना चाहिए।