फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं 36 प्रकार के नर्क, जानिए कहां किस कर्म की कैसी मिलती है सजा

Wed, 07 Oct 2015 01:39 PM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 22
गरुड़ पुराण से लेकर कठोपन‌िषद् तक हर जगह मृत्यु और मृत्यु के बाद की स्‍थ‌ित‌ि का उल्लेख क‌िया गया है। इनमें बताया गया है क‌ि धरती पर जीव जो भी कर्म करते हैं उनका फल उन्हें परलोक में म‌िलता है। यमराज कर्म के अनुसार जीव को स्वर्ग और नर्क में भेजते हैं। नर्क के बारे में कहा गया है क‌ि यहां जीवों को अजब-गजब दंड द‌िया जाता है और इसके ल‌िए अलग-अलग नर्क बने हुए हैं आइए देखें पुराणों में बताए गए 36 नर्क के बारे में।
विज्ञापन

यह हैं 36 प्रकार के नर्क, जान‌िए कहां क‌िस कर्म की कैसी म‌िलती है सजा

2 of 22
महावीच‌ि:
महावीच‌ि नाम का नर्क रक्त से भरा हुआ है इसमें वज्र के समान कांटे। इसमें गया हुआ जीव कांटों से ब‌िंधकर कष्ट पाता है। कहते हैं गाय का वध करने वाला इस नर्क में एक लाख वर्ष तक रहकर कष्ट भोतगा है।
विज्ञापन

यह हैं 36 प्रकार के नर्क, जान‌िए कहां क‌िस कर्म की कैसी म‌िलती है सजा

3 of 22
कुंभीपाक
इस नर्क में गर्म रेत और अंगारे ब‌िछे हुए हैं। इस नर्क में दूसरों की जमीन और धरोहर हड़पने वाले के अलावे ब्रह्मणों की हत्या करने वालों को भेजा जाता है।

यह हैं 36 प्रकार के नर्क, जान‌िए कहां क‌िस कर्म की कैसी म‌िलती है सजा

4 of 22
रौरव
जो लोग झूठी गवाही देते हैं उन्हें इस नर्क में ईख की तरह पेरा जाता जाता है।
विज्ञापन

यह हैं 36 प्रकार के नर्क, जान‌िए कहां क‌िस कर्म की कैसी म‌िलती है सजा

5 of 22
मंजूस
इस नर्क में उन्हें दंड द‌िया जाता है जो न‌िर्दोष को बंदी बनाते हैं। यह नर्क जलते हुए सलाखों का बना है ज‌िसमें दोषी जीव को डालक जलाया जाता है।
विज्ञापन

यह हैं 36 प्रकार के नर्क, जान‌िए कहां क‌िस कर्म की कैसी म‌िलती है सजा

6 of 22
अप्रत‌िष्ठ
इस नर्क में उन लोगों को डाला जाता है जो धार्म‌िक व्यक्त‌ियों को कष्ट देते हैं। यह नर्क मल, मूत्र पीब से भरा हुआ है। इसमें पापी जीव को उलटा करके ग‌िराया जाता है।
विज्ञापन

यह हैं 36 प्रकार के नर्क, जान‌िए कहां क‌िस कर्म की कैसी म‌िलती है सजा

7 of 22
व‌िलेपकः
इस नर्क में वैसे ब्राह्मण जाते हैं जो मद‌िरापान करते हैं। यह नर्क लाह की आग से जलता रहता है। इस आग में जीव को झोंक द‌िया जाता है।

यह हैं 36 प्रकार के नर्क, जान‌िए कहां क‌िस कर्म की कैसी म‌िलती है सजा

8 of 22
महाप्रभ
यह नर्क बहुत ऊंचा है। इसमें बड़ा से शूल गड़ा है। जो व्यक्त‌ि पत‌ि-पत्नी में व‌िभेद करवाकर उन्हें अलग करवाते हैं उन्हे इस नर्क में डालकर शूल से छेदा जाता है।

यह हैं 36 प्रकार के नर्क, जान‌िए कहां क‌िस कर्म की कैसी म‌िलती है सजा

9 of 22
जयंती
इस नर्क में एक व‌िशाल चट्टान है। इस नर्क में परायी स्‍त्र‌ियों के साथ शारीर‌िक संबंध बनाने वाले को इसी चट्टान के नीचे दबाया जाता है।

यह हैं 36 प्रकार के नर्क, जान‌िए कहां क‌िस कर्म की कैसी म‌िलती है सजा

10 of 22
शल्मल‌ि
यह नर्क जलते हुए कांटों से भरा हुआ है। इस नर्क में उन स्‍त्र‌ियों को जलते हुए शल्म‌ल‌ि वृक्ष का आल‌िंगन करना पड़ता है जो पर पुरुष से संबंध बनाती है। यहां परायी स्‍त्र‌ियों से संबंध बनाने और कुदृष्ट‌ि रखने वालों की यमदूत आंखें फोड़ देते हैं।

यह हैं 36 प्रकार के नर्क, जान‌िए कहां क‌िस कर्म की कैसी म‌िलती है सजा

11 of 22
महारौरव
जो लोग खेत, खल‌िहान और गांव, घर में आग लगाते हैं उन्हें युगों तक इस नर्क में पकाया जाता है।

यह हैं 36 प्रकार के नर्क, जान‌िए कहां क‌िस कर्म की कैसी म‌िलती है सजा

12 of 22
ताम‌िस्र
इस नर्क में यमदूत भयानक अस्‍त्र शस्‍त्र से चोरों की प‌िटाई करते हैं।

यह हैं 36 प्रकार के नर्क, जान‌िए कहां क‌िस कर्म की कैसी म‌िलती है सजा

13 of 22
अस‌िपत्र
इस वन के पत्ते तलवार जैसे हैं। म‌ित्रों को धोखा देने वालों को इस वन में डाल द‌िया जाता है जहां वर्षों तक इस वन के पत्तों से कट फट कर जीव दुःखी होता रहता है।

यह हैं 36 प्रकार के नर्क, जान‌िए कहां क‌िस कर्म की कैसी म‌िलती है सजा

14 of 22
करंभबालुका
यह नर्क कुएं जैसा है ज‌िसमें गर्म रेत, अंगारे और कांटे ब‌िछे हुए हैं जहां पाप कर्म करने वाले को 10 हजार वर्ष तक दंड भोगना पड़ता है

यह हैं 36 प्रकार के नर्क, जान‌िए कहां क‌िस कर्म की कैसी म‌िलती है सजा

15 of 22
काकोल
कीड़े और पीब से भरे इस नर्क में उन्हें ग‌िराया जाता है जो दूसरों को द‌िए ब‌िना अकेले म‌िष्टान खाते हैं।

यह हैं 36 प्रकार के नर्क, जान‌िए कहां क‌िस कर्म की कैसी म‌िलती है सजा

16 of 22
कड‍्मल
पंचयज्ञ को जो नहीं करते हैं उन्हें मल, मूत्र और रक्त से भरे इस नर्क में ग‌िराया जाता है।
 

यह हैं 36 प्रकार के नर्क, जान‌िए कहां क‌िस कर्म की कैसी म‌िलती है सजा

17 of 22
त‌िलपाक
दूसरों को सताने वाले लोगों को इस नर्क में डाला जाता है जहां त‌िल से जैसे तेल न‌िकाला जाता है उसी प्रकार उन्हें पेर कर उन्हें दंड द‌िया जाता है।

यह हैं 36 प्रकार के नर्क, जान‌िए कहां क‌िस कर्म की कैसी म‌िलती है सजा

18 of 22
महावट
यह नर्क मुर्दों और कीटों से भरा है। जो व्यक्त‌ि अपनी बेट‌ियों को बेचता है उसे इस नर्क में उलटा करके ग‌िराया जाता है।

यह हैं 36 प्रकार के नर्क, जान‌िए कहां क‌िस कर्म की कैसी म‌िलती है सजा

19 of 22
महाभीम
यह नर्क सड़े हुए मांस और रक्त से भरा है जहां मांस, मद‌‌िरा और अखाद्य पदार्थों को खाने वालों को डाला जाता है

यह हैं 36 प्रकार के नर्क, जान‌िए कहां क‌िस कर्म की कैसी म‌िलती है सजा

20 of 22
तैलपाक
इस नर्क में शरण में आए हुए लोगों की मदद नहीं करने वाले को तेल के कड़ाही में पकाया जाता है।
 

यह हैं 36 प्रकार के नर्क, जान‌िए कहां क‌िस कर्म की कैसी म‌िलती है सजा

21 of 22
वज्रकपाट
वज्र के समान कठोर इस नर्क में उन लोगों को दंड द‌िया जाता है जो पशुओं पर अत्याचार करके उनका दूध बेचते हैं।
 
विज्ञापन

यह हैं 36 प्रकार के नर्क, जान‌िए कहां क‌िस कर्म की कैसी म‌िलती है सजा

22 of 22
इसके अलावा अन्य कई प्रकार के नर्क हैं ज‌िनमें न‌िरुच्छवास, अंड्गरोपचय, महापायी, महाज्वाल, क्रकच, गुडपाक, छुरधार, अंबरीष, वज्रकुठार, पर‌िताभ, कालसूत्र, कश्मल, उग्रगंध, दुर्धर, वज्रमहापीर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें