मान्यता है कि शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए अपनी मांग सिंदूर से भरती हैं। इसके अलावा सिंदूर लगाने से घर में सुख शांति रहती है। सिंदूर का इस्तेमाल पूजा में भी किया जाता है। बिना सिंदूर के पूजा अधूरी मानी जाती है। आगे की स्लाइड्स में जानें सिंदूर के विशेष टोटके...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
पांच मंगलवार और शनिवार तक चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को चढ़ाने से आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। सिंदूर अर्पित करने के बाद गुड़ और चने का प्रसाद भी जरूर बांटे।
विज्ञापन
3 of 5
peepal
अगर आप समाज में सम्मान पाना चाहते हैं तो एक पान के पत्ते पर फिटकरी और सिंदूर बांधकर बुधवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे किसी पत्थर के नीचे दबा कर रख आएं। लौटते वक्त गलती से भी पीछे पलटकर न देखें। आपको ऐसा लगातार तीन बुधवार तक करना होगा।
4 of 5
nariyal
अगर आपके घर में पैसों की तंगी रहती है तो इसके लिए एकाक्षी नारियल पर सिंदूर लगाकर उसे लाल रंग के कपड़े में बांधकर उसकी पूजा करें। अब इस नारियल को अपनी दुकान के गल्ले में मां लक्ष्मी से धन प्राप्ति की प्रार्थना करते हुए सुरक्षित रख दें। धीरे धीरे आपकी आर्थिक दिक्कत दूर हो जाएंगी।
वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर तेल में सिंदूर मिलाकर लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। लगातार 40 दिन तक मुख्य द्वार पर इसे लगाने से घर में मौजूद वास्तुदोष दूर हो जाते हैं।