हम सभी के घर में तिजोरी होती है, जिसमें हम लोग अपने कीमती सामान और पैसा रखते हैं। हर किसी की चाहत होती है कि उसकी तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहे। कभी उसके पास पैसे की कमी न आए। आज हम आपको कुछ ऐसे चमत्कारी टोटके बताएंगे जिससे आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी और आपके घर धन की बरसात होगी। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 6
peepal
अपनी तिजोरी में एक पीपल के पत्ते पर देशी घी और लाल सिंदूर को मिलाकर उससे ऊँ लिखें। इस पत्ते को तिजोरी में वहां रखें जहां आप अपना धन रखते हैं। आपको ऐसा लगातार 5 शनिवार तक करना होगा। ऐसा करने से आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
3 of 6
coconut oil
अपने गल्ले या तिजोरी में एक नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर जहां आप पैसे रखते हैं उस जगह पर रख दें। इस उपाय को करने से धन में वृद्धि होती चली जाएगी।
4 of 6
gunja
अपनी तिजोरी के अंदर ग्यारह दाने काली गुंजा के पवित्र करके रखें। इसके अलावा हमेशा धन रखने वाली जगह पर या तिजोरी में हमेशा चमकदार लाल कपड़ा बिछाएं। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का स्थाई निवास होता है।
विज्ञापन
5 of 6
Saffron
शुक्रवार के दिन एक पीले कपड़े में थोड़ी सी केसर, 5 कौड़ी को चांदी के सिक्के के साथ बांधकर तिजोरी में रखें। इसके साथ ही हल्दी की गांठें भी रख दें। आपको इसका असर कुछ ही दिनों में साफ दिखने लगेगा।
अपनी तिजोरी में हमेशा एक 10-10 के नोट की गड्डी जरूर रखें। ऐसा करने से आपके घर में हमेशा बरकत बनी रहेगी। इसके अलावा आप चाहे तो कुछ पीतल और तांबें के सिक्के भी रख सकते हैं।