दिल्ली में भूत प्रेतों के कई ठिकाने माने जाते हैं। इनमें कुछ तो कब्रिस्तान हैं तो कुछ किले। लेकिन भूतो के सिर्फ यही ठिकाने नहीं हैं। दिल्ली की कुछ सड़के और गली मुहल्ले भी भूतों के साए में हैं ऐसी चर्चाएं सुनने में आती हैं। इन्हीं में एक नाम है द्वरका 9 सेक्टर।
विज्ञापन
भूतों की तलाश में जब पहुंची टीम तो यह सच आया सामने
2 of 6
द्वरका के इस सेक्टर को लेकर कई बार ऐसी बातें सामने आईं जो लोगों के होश उड़ाने के लिए काफी है। कहते हैं कि यहां श्री दादा बाई वाला मंदिर के पास एक पीपल का पेड़ है। इस पेड़ के आस-पास का क्षेत्र भूतों के साए में है और यहां अजब-अजब सी घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
भूतों की तलाश में जब पहुंची टीम तो यह सच आया सामने
3 of 6
यहां से गुजरने वाले बहुत से लोगों का कहना है कि यहां कोई अजान साया उन्हें थप्पड़ मारता है। कुछ लोग बताते हैं कि यहां रात के समय सफेद साड़ी में एक औरत दिखती है जो लिफ्ट मांगती है और मना करने पर गाड़ी के साथ-साथ भागती है। भूत की बातों के कारण रात के समय यहां से गुजरने में लोग घबराते हैं।
भूतों की तलाश में जब पहुंची टीम तो यह सच आया सामने
4 of 6
पैरानॉर्मल सोसाइटी ऑफ इंडिया ने लोगों के इस डर का सच जानने के लिए जब यहां अपनी टीम के साथ तहकीकात करने पहुंची तो उन्होंने क्या पाया अब जरा यह भी जान लीजिए।
विज्ञापन
भूतों की तलाश में जब पहुंची टीम तो यह सच आया सामने
5 of 6
पैरानॉर्मल सोसाइटी ऑफ इंडिया के फाउंडर एंड चेयरमैन गोविंद कुमार जी बताते हैं कि लोगों का यह कहना था कि रात के समय यहां भूतों का डेरा रहता है इसलिए वह रात के समय अपनी टीम के साथ अपने उपकरण लेकर तैनात हो गए कि उन्हें भूत दिखेगा और किस वजह से उन्होंने यहां डेरा डाल रखा है पता करेंगे।
भूतों की तलाश में जब पहुंची टीम तो यह सच आया सामने
6 of 6
लेकिन यहां देर रात तक उनके उपकरण ने किसी तरह के संकेत नहीं दिए और न यहां किसी तरह की कोई अजब-गजब घटना ही हुई। निराश होकर उनकी टीम वापस लौट आयी और अब वह कह रहे हैं कि यहां भूतों के बारे में जो भी बातें कही जाती हैं वह सिर्फ अफवाह और इस पर ध्यान देने की जरुरत नहीं है वहां कोई भूत या भूतनी नहीं मौजूद है।