फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijayadashami 2024: अक्तूबर में कब मनाया जाएगा दशहरा ? जानें तिथि और पूजा मुहूर्त

Fri, 04 Oct 2024 02:56 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Vijayadashami 2024 Date: पंचांग के अनुसार आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इसे विजयादशमी और रावण दहन के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन
1 of 5
Vijayadashami 2024 Date - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
Vijayadashami 2024 Date: पंचांग के अनुसार आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इसे विजयादशमी और रावण दहन के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों में इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन प्रभु श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर माता सीता को उसके चंगुल से छुड़ाया था। इस दिन देशभर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है।

मान्यता है कि इस दिन सभी को भगवान श्रीराम की पूजा करनी चाहिए। साथ ही रामायण का संपूर्ण पाठ करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक इस दिन श्री राम, मां दुर्गा, श्री गणेश और हनुमान जी की आराधना करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल दशहरा कब मनाया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Vijayadashami 2024 Date - फोटो : adobe stock
कब है दशहरा ?
दशमी तिथि का आरंभ: 12 अक्तूबर प्रातः 10 बजकर 58 मिनट पर 
तिथि का समापन: 13 अक्तूबर 2024, प्रातः 09 बजकर 08 मिनट पर 
ऐसे में दशहरा 12 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विजयदशमी के दिन श्रवण नक्षत्र का होना बहुत शुभ होता है, और इस साल इसका संयोग बन रहा है। बता दें श्रवण नक्षत्र 12 अक्तूबर को सुबह 5:00 बजकर 25 मिनट से प्रारंभ होकर 13 अक्तूबर को सुबह 4:27 मिनट पर समाप्त हो रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Vijayadashami 2024 Date - फोटो : adobe stock
पूजा का शुभ मुहूर्त 
इस साल दशहरा पूजन के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 2 मिनट से शुरू होगा, जो दोपहर 2: 48 तक रहेगा। मुहूर्त की कुल अवधि लगभग 46 मिनट तक रहेगी। 

4 of 5
Vijayadashami 2024 Date - फोटो : freepik
संकट में सहायता के लिए मंत्र

लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्। 
कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥
आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्। 
लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vijayadashami 2024 Date - फोटो : freepik

ग्रह क्लेश निवारण और सुख संपत्ति दायक मंत्र

हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा।
गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा॥
हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते। 
बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्॥

विपत्ति में रक्षा हेतु मंत्र

राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। 
सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें