Navratri 2024 Day 2
- फोटो : freepik
मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। ऐसे में पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लें। फिर सभी पूजा की सामग्रियों के साथ पूजा स्थान पर अपनी जगह लें। अब मां ब्रह्मचारिणी जी को फूल की माला पहनाएं। इसके बाद अक्षत, रोली, चंदन आदि चढ़ाएं। इस दौरान भोग स्वरूप पंचामृत चढ़ाएं और मिठाई का भोग लगाएं। मां ब्रह्मचारिणी को पान, सुपारी, लौंग अर्पित करें। अंत में दीप लगाकर आरती करना शुरू करें, और अपनी गलतियों की क्षमा मांगे।