Sawan 2023
- फोटो : istock
श्रावण मास का अर्थ
श्रावण माने श्रवण करना, जिस महीने में बैठ के कथाएं सुनते हैं, ईश्वर का गुणगान सुनते हैं तो हमारे भीतर तसल्ली होती है। पहले बारिश के मौसम में लोग बाहर नहीं जाते थे। सन्यासियों के लिए भी यही था। पहले साधु, संन्यासी, महात्मा, ये किसी गाँव में, किसी शहर में चार महीने(चातुर्मास में) रह जाते थे। जब चार महीने रहते तो सारे भक्त वहाँ आते उनकी बातें सुनते। जब बारिश होती है तो प्रकृति देख सब लेती है। तो श्रावण मास में आप बैठ के कथाएँ सुनें, गीत गाएं, प्रसन्न रहें, पहले लोग यही करते थे।